भारतीय किसान यूनियन के ज़िलाध्यक्ष रहे वीरेंद्र सिंह क़ुतुबपुर के निधन का दुखद समाचार मिला है। वीरेंद्र सिंह क़ुतुबपुर ने भाकियू नेता स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के साधन्य में कार्य करते हुए जनपद मुज़फ़्फ़रनगर के ज़िलाध्यक्ष रहे है। वो जमीन से जुडे़ हुए किसान नेता थे।
भाकियू में ज़िलाध्यक्ष रहते हुए उन्होंने किसानों की हक़ में अनेकों बड़े आंदोलन में भाग लिया था। उन्होंने चौधरी टिकैत के काफी नजदीकी होने के साथ ही कई जेल भरो आंदोलन के अलावा अन्य अनेकों आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई थी।उनके निधन से क्षेत्र में शोक व्याप्त हो गया है। किसान राजनीति में उनको हमेशा याद किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *