मुज़फ्फरनगर।बघरा ब्लॉक प्रमुख गौरव पवार के नेतृत्व में आज सुबह 10:00 बजे जागाहेड़ी टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसमें क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधान जनप्रतिनिधि सहित क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे, बता दे अधूरे पानीपत-खटीमा हाईवे के दूसरे चरण मुजफ्फरनगर से शामली के बीच 41.38 किमी के लिए शुल्क वसूलना शुरू कर दिया है और लगातार टोल प्लाजा कर्मियों के द्वारा क्षेत्र वासियों के साथ बदतमीजी करने की घटना सामने आ रही है।केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान की मौजूदगी में 30 किमी के दायरे के गांवों को नि:शुल्क निकालने पर सहमति बनी थी लेकिन टोल प्लाजा के द्वारा कुछ गांव को छोड़कर टोल वसूला जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *