लखनऊ-मायावती ने पार्टी बैठक में किया बड़ा ऐलान, आकाश आनंद होंगे मायावती के उत्तराधिकारी,
बसपा कार्यालय में चल रही बैठक समाप्त, मायावती कार्यालय से अपने आवास हुईं रवाना,
2024 की तैयारियों को लेकर हुई बैठक, आकाश आनंद को मिली बड़ी जिम्मेदारी
बसपा सुप्रीमो मायावती ने मीटिंग में आज आकाश आनंद को पार्टी का उत्तराधिकारी घोषित किया है
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को छोड़कर पूरे देश की जिम्मेदारी आकाश को दे रहे हैं
यह दोनों राज्य बड़े हैं मौका आने पर इन राज्यों की जिम्मेदारी भी उन्हें दी जाएगी
मायावती ने पार्टी के पदाधिकारियो को इस बात का भी निर्देश दिया है कि चंदे में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें
पार्टी को मजबूत करने के लिए आर्थिक रूप से जरूरत होती है
दूसरे राज्यों में मायावती जी का जो निर्देश होगा हम लोग उसे पर अमल करेंगे।।

