सोमवार 04 दिसम्बर, 2023
➖➖➖➖➖➖➖
🗳️ चुनावी नतीजे (आज प्रातः 5:00 बजे तक)
राजस्थान 199/199
बहुमत-100
BJP-115🎊
Cong-69
Other-15
______________________
मध्यप्रदेश 230/230
बहुमत-116
BJP-163🎊
Cong-66
Other-01
______________________
छत्तीसगढ़ 90/90
बहुमत-46
BJP-54🎊
Cong-35
Other-01
_____________________
तेलंगाना 119/119
बहुमत-60
Cong-64🎊
BRS-39
BJP-8
Other-8
____________________
■ भाजपा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने जा रही है; कांग्रेस को तेलंगाना में पूर्ण बहुमत
■ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा – चुनावों में भाजपा की जीत आत्मनिर्भर भारत, ईमानदारी, पारदर्शिता और सुशासन की जीत है
■ भाजपा को मिले अभूतपूर्व जन समर्थन से अभिभूत चुनाव परिणामों के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा- *”मेरे देशवासियो, आपके सपने मेरा संकल्प हैं”
■ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा – तीन राज्यो में भाजपा की जीत प्रधानमंत्री की नीतियों में जनता के भरोसे का प्रतीक
■ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चुनाव मे हार के बाद राज्यपाल कलराज मिश्र को अपना इस्तीफा सौंपा
विविध समाचार
➖ कांग्रेस के लिए पनौती साबित हो रहे राहुल, सोशल मीडिया पर हो रहे ट्रोल
➖ मोदी के लिए अपशब्दों का प्रयोग व बड़बोलापन जनता को हर बार चुभता है, मोदी इसे भुनाने में माहिर साबित हुए हैं।
➖ मोदी=सफलता की गारंटी, असीम ऊर्जा से भरपूर, धुंआधार प्रचार, सांसदों को उतारने की रणनीति ने दिलाई मोदी को ज़ोरदार जीत
➖ राजस्थान: अशोक गहलोत, सचिन पायलट, वसुंधरा राजे, राज्यवर्धन राठौर, किरोड़ी लाल मीणा, बाबा बालक नाथ, दिया कुमारी चुनाव जीते
जबकि राजेंद्र राठौड़, सतीश पूनिया, खाचरियावास चुनाव हारे
➖मध्यप्रदेश: शिवराज सिंह चौहान, कमलनाथ, नरेंद्र सिंह तोमर, राकेश सिंह, कैलाश विजयवर्गीय, विश्वास सारंग चुनाव जीते
जबकि कुलस्ते, पुरषोत्तम सहित 10 से ज्यादा मंत्री चुनाव हारे
➖ छतीसगढ़: भूपेश सरकार के 9 मंत्री चुनाव हारे
भूपेश सरकार में मंत्री रहे 9 नेता चुनाव हार गए हैं। अंबिकापुर से उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, दुर्ग ग्रामीण से गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, साजा से पंचायत मंत्री रविंद्र चौबे, कवर्धा से वन मंत्री मोहम्मद अकबर, नवागढ़ से पीएचई मंत्री गुरु रुद्र कुमार, सीतापुर से खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, आरंग से नगरीय प्रशासन मंत्री शिव कुमार डहरिया, कोरबा से राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल, कोंडागांव से आदिम जाति कल्याण मंत्री मोहन मरकाम चुनाव हार गए हैं। कांग्रेस की हार के बाद भूपेश बघेल ने बीजेपी को बधाई दी है।
➖ मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी का खाता तक नहीं खुला।

