भाजपा में जिला अध्यक्षो बनाने में हुई त्यागी भूमिहार समाज की अनदेखी पर समाज मे भारी नाराजगी-मांगेराम त्यागी

अनुज त्यागी/राजसत्ता पोस्ट

मुज़फ्फरनगर- भारतीय जनता पार्टी द्वारा कल जिलाध्यक्षों की सूची जारी करने पर राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष नाराज! सूची में भाजपा द्वारा त्यागी समाज के लोगों की अवहेलना का लगाया आरोप! त्यागी बाहुल्य क्षेत्र में कोई भी जिलाध्यक्ष त्यागी समाज का घोषित न कर सिर्फ सहारनपुर में नगर अध्यक्ष की घोषणा करने से त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति के पदाधिकारियो में रोष,

त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने भाजपा द्वारा जिलाध्यक्षों की सूची पर त्यागी भूमिहार समाज की पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जिला अध्यक्ष पद पर अनदेखी को लेकर हमारे समाज में भारी रोष है जिसका मुख्य कारण जहां व्यक्ति को कुछ आशा होती है 99% 100% भाजपा को वोट देकर केवल पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सहारनपुर महानगर अध्यक्ष पद पर ही त्यागी समाज को दिया गया है अगर इनको महानगर अध्यक्ष पद ही देना था तो गाजियाबाद मेरठ लखनऊ का दे देते हमारे समाज की भाजपा द्वारा जो अनदेखी की गई है इसका आने वाले 2024 लोकसभा चुनाव में भरपूर रूप से समाज द्वारा विरोध किया जाएगा और भाजपा को एक सबक देने का काम किया जाएगा.

BYTE- मांगेराम त्यागी राष्ट्रीय अध्यक्ष त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज

 

त्यागी भूमिहार समाज के जिलाध्यक्ष शेखर त्यागी ने कहा जो भाजपा ने जिला अध्यक्ष सूची जारी की है त्यागी भूमिहार समाज बहुत उम्मीद लगाए बैठा था कि सहारनपुर मुजफ्फरनगर मेरठ गाजियाबाद खास तौर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश का त्यागी भूमिहार समाज यह उम्मीद लगाए बैठा था कि जो लिस्ट जारी होगी उसमें त्यागी समाज को सम्मान मिलेगा लेकिन हुआ उसके विपरीत ही जो आज तक होता आया है और समाज की जो अपेक्षा भाजपा ने की है सभी सांसद और भाजपा कान खोल कर सुन ले 2024 के लोकसभा चुनाव में इसका हिसाब पूरा किया जाएगा।।

BYTE- शेखर त्यागी जिलाध्यक्ष त्यागी भूमिहार त्यागी समाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed