दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष व संगठन मंत्री व राष्ट्रीय मंत्री का मनोनय हुआ
जैन एकता मंच”युवा शाखा” में राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव जैन द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश जैन की अनुशंसा व दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद जैन की संस्तुति पर सनथ जैन दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष,देवेश जैन राष्ट्रीय मंत्री व दीपक जैन को संगठन मंत्री मनोनीत किये गए
जैन एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश जैन व जैन एकता मंच”युवा शाखा” के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव जैन ने बताया कि जैन एकता मंच”राष्ट्रीय” में लगातार संगठन को मजबूत करने का कार्य चल रहा है जिसमे आज भी अनेको मनोनय किये गये जिसमे दिल्ली निवासी सनथ जैन को युवा शाखा का प्रदेश अध्यक्ष,दिल्ली निवासी देवेश जैन को युवा शाखा में राष्ट्रीय मंत्री व शाहदरा निवासी दीपक जैन को संगठन मंत्री मनोनीत किया गया
राष्ट्रीय अध्यक्ष जैन एकता मंच”राष्ट्रीय” सतीश जैन व युवा शाखा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव जैन ने नवनियुक्त पदाधिकारीयों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निश्चित ही सभी साथी संगठन को मजबूत करने के लिये काम करेंगे व जैन समाज के लिये हर सेवा अथवा आंदोलन में सदैव योगदान रखेंगे साथ ही गौरव जैन ने बताया कि 30/07/2023 को श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र वहलना में जुटेंगे जैन एकता मंच”राष्ट्रीय” के पदाधिकारी व संगठन को लेकर अतिआवश्यक बैठक होगी।