नायब सिंह सैनी बने हरियाणा के CM, 5 नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ, नाराज हुए अनिल विज

हरियाणा में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हुई उठा पठक के बीच मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफा के बाद नायब सैनी को विधायक दल का नेता चुना गया और आज शाम उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

हरियाणा में ‘नायब सरकार’

नायब सैनी, मुख्यमंत्री (सांसद कुरुक्षेत्र)

कंवरपाल गुर्जर (विधायक भाजपा, छछरौली): केबिनेट मंत्री

मूलचंद शर्मा (विधायक भाजपा, बल्लभगढ़ ) केबिनेट मंत्री

रणजीत सिंह: (विधायक आजाद, रानियां) केबिनेट मंत्री

जेपी दलाल: (विधायक, भाजपा, लोहारु) केबिनेट मंत्री

डा. बनवारी लाल: (विधायक, भाजपा, बावल) केबिनेट मंत्री

नायाब सैनी वर्तमान में हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं और कुरुक्षेत्र से लोकसभा सांसद भी हैं। यह पूरा राजनीतिक घटनाक्रम तब हुआ, जब मंगलवार को भाजपा-जजपा गठबंधन टूटने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर समेत पूरी कैबिनेट ने अचानक से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद बीजेपी विधायक दल की बैठक में नायाब सिंह सैनी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया।

भाजपा से पहले सैनी RSS से जुड़े थे। इसके बाद उन्होंने 1996 में भारतीय जनता पार्टी से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। 2002 में उन्हें युवा मोर्चा भाजपा, अंबाला से जिला महामंत्री बनाया गया। इसके बाद वह 2005 में अंबाला से जिला अध्यक्ष बने।नायब सैनी 2014 में गढ़ विधानसभा से पहली बार विधायक बने। 2016 में उन्हें हरियाणा राज्य सरकार में राज्य मंत्री पद दिया गया। 2019 में उन्हें कुरुक्षेत्र से सांसद चुना गया। जिसके बाद 2023 में उन्हें हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया।

 

"
""
""
""
""
"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *