सपा,कांग्रेस,आप कार्यकर्ताओ ने हरेन्द्र मलिक की जीत को बताया जनपद की जरूरत

मुजफ्फरनगर
समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने जानकारी देते हुए बताया की सभी विधानसभाओं में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी हरेन्द्र मलिक के समर्थन में चल रही बड़ी क्षेत्रीय सभाओ के अंतर्गत खतौली विधानसभा क्षेत्र के इंडिया गठबंधन दलों के कार्यकर्ताओ व पदाधिकारीयो व क्षेत्रीय जिम्मेदार लोगों की हजारों की संख्या में दयाल बैंकट हॉल गंग नहर पटरी पर आयोजित सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता हाजी इमरान सिद्दीक व संचालन खतौली विधानसभा अध्यक्ष समाजवादी पार्टी पंडित सत्यदेव शर्मा द्वारा किया गया।
इंडिया गठबंधन दालों के पदाधिकारीयो व कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्रीय जिम्मेदार लोगों को संबोधित करते हुए इंडिया गठबंधन के मुजफ्फरनगर लोकसभा प्रत्याशी हरेन्द्र मलिक ने कहा की जिस तरह ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारत के हर नागरिक के अधिकारों व संसाधन पर कब्जा किया था इसी तरह मोदी सरकार देश के चंद उद्योगपति देश के किसान मजदूर नौजवान व उनके भविष्य पर मोदी सरकार के इशारे पर कब्जा कर रहे हैं। देश के संसाधन व पिछड़े दलित के आरक्षण को मोदी सरकार के चंद उद्योगपति खत्म करने पर तुले है इस देश को भाजपा के चंद उद्योगपतियों की गुलामी से बचाने व अहंकार में अहंकार भ्र्ष्टाचार में डूबे भाजपा के जनप्रतिनिधियों का घमंड तोड़ने के लिए तथा सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व कांग्रेस नेता राहुल गांधी के देश बचाओ अभियान को कामयाब करने के लिए इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को वोट देकर कामयाब बनाएं।
उन्होंने कहा कि उनको जीत का मौका मिला तो किसान मजदूर नौजवान व गरीब को लूटने की हर कोशिश को विफल किया जाएगा।
सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी व व कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंडित सुबोध शर्मा ने अपने संबोधन में इंडिया गठबंधन दलों के सभी पदाधिकारीयो कार्यकर्ताओ से एकजुट होकर इंडिया गठबंधन मुजफ्फरनगर लोकसभा प्रत्याशी हरेंद्र मलिक को सफल बनाने का आह्वान किया।
मीटिंग को संबोधित करते हुए सपा राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा व खतौली विधानसभा से सपा के पूर्व प्रत्याशी एवं सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्यामलाल बच्ची सैनी ने कहां की भाजपा सरकार में बढ़ती महंगाई व जनअधिकारों पर हो रहे कुठारघात को रोकने के लिए सपा कांग्रेस व आप कार्यकर्ता सहित इंडिया गठबंधन दल के सभी पदाधिकारीयो को देश में इंडिया गठबंधन को मजबूत करने के लिए मजबूत होकर हरेन्द्र मलिक को कामयाब बनाना है।

इंडिया गठबंधन की सभा को सपा प्रदेश सचिव ब्रजराज सैनी सपा प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर सपा नेता इरफान टेंपो सपा जिला महासचिव गोल्डी अहलावत सपा जिला कोषाध्यक्ष सैयद अली अब्बास काजमी कांग्रेस नेता गुफरान काजमी जिला पंचायत सदस्य सलीम चौधरी पंकज सैनी सोमपाल सिंह भाटी साजिद हसन तहसीन मंसूरी धनवीर कश्यप नरेश पाल आप विधानसभा प्रभारी पंकज कुमार अशोक सैनी सपा महानगर महासचिव सलीम मलिक, जावेद सोल्जर इमरान सिद्दीकी हरिओम सैनी कुलदीप मलिक जावेद आढ़ती इरशाद जाट सहित अनेक नेताओ द्वारा सम्बोधित किया गया।

"
""
""
""
""
"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *