मुजफ्फरनगर:मतदान के पश्चात से ही समाजवादी पार्टी गठबन्धन मुजफ्फरनगर लोकसभा प्रत्याशी हरेंन्द्र मलिक द्वारा मंडी स्थल ईवीएम स्ट्रोगरूम पर समाजवादी पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओ का निगरानी कैम्प लगाकर पहरा जारी है।
सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी द्वारा मंडी स्थल पर निगरानी व्यवस्था का जायजा लेते हुए दिन रात निगरानी में सहयोग कर रहे सपा पदाधिकारियो कार्यकर्ताओ से मुलाकात करते हुए उनकी कड़ी मेहनत की प्रशंसा की गई।

सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट ने ईवीएम स्ट्रॉग रुम की निगरानी हेतु सपा निगरानी कैम्प पर 29 अप्रैल को सपा विधानसभा क्षेत्र खतौली के पदाधिकारियो 30 अप्रैल को चरथावल सपा पदाधिकारियो 1 मई को बुढाना विधानसभा क्षेत्र सपा पदाधिकारियो 2 मई को सदर मुजफ्फरनगर विधानसभा सपा पदाधिकारियो की ड्यूटी लगाते हुए सतर्क निगरानी करने के लिए कहा।


सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी ने बिजनोर लोकसभा क्षेत्र की जिले की पुरकाजी व मीरापुर विधानसभा के सपा गठबंबधन प्रत्याशी दीपक सैनी के निगरानी कैम्प की व्यवस्थाओं को भी परखते हुए सपा पदाधिकारियो से वार्ता करते हुए इस निगरानी कैम्प पर भी दोनों विधानसभा के प्रमुख सपा पदाधिकारियो से वार्ता की।
सपा निगरानी कैम्प पर पूर्व सपा जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी,सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, समाजवादी युवजन सभा जिलाध्यक्ष कपिल मलिक,सपा महानगर महासचिव सलीम मलिक,सपा नेता जोगेंद्र सैनी,पूर्व जिलाध्यक्ष सपा अल्पसंख्यक सभा डॉ इसरार अल्वी,सपा युवजन सभा प्रदेश सचिव अरशद मलिक, सपा जिलासचिव पवन पाल,युवा सपा नेता प्रदीप डबास,सपा जिला कार्यकारिणी सदस्य नदीम राणा मुखिया,सपा मजदूर सभा जिला महासचिव रामपाल सिंह पाल, सपा सोशल मीडिया टीम मैम्बर नवेद रंगरेज, अनुराग पाल सहित अनेक कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।

"
""
""
""
""
"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *