नई दिल्ली। दीपिका पादुकोण ने पति रणवीर सिंह से अलग होने की खबरों के बीच एक प्रतिक्रिया दी है। जो कि बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। दीपिका पादुकोण ने एक पॉडकास्ट इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने पति रणवीर सिंह के बारे में बात की है।

दीपिका पादुकोण ने मेघन मार्कल को एक इंटरव्यू दिया है

दीपिका पादुकोण ने मेघन मार्कल को एक इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने रणवीर सिंह से अलग होने की खबरों के बीच प्रतिक्रिया दी है। दरअसल कुछ समय पहले ये खबरें आई थी कि दोनों अलग होने के बारे में विचार कर रहे है। हालांकि अब दीपिका के जवाब ने इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है।

दीपिका पादुकोण ने कहा कि काम के चलते रणवीर सिंह दूर हो गए थे

दीपिका पादुकोण ने पेरिस फैशन शो में एक ब्रांड के लिए वॉक करने के बाद एक इंटरव्यू मेघन मार्कल को दिया है। इसमें उन्होंने अपने अभिनेता पति रणवीर सिंह के बारे में बात की है। उन्होंने खुलासा किया कि काम के चलते रणवीर सिंह उनसे दूर हो गए थे लेकिन अब वह उन्हें देखकर खुश हो जाएंगे। दीपिका पादुकोण कहती है, ‘मेरे पति एक म्यूजिक फेस्टिवल में भाग लेने एक सप्ताह के लिए गए थे लेकिन अब वह दुबारा वापिस आ गए है। अब वह मेरा चेहरा देखकर खुश हो जाएंगे।’

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने शादी से पहले लंबे समय तक डेट किया है

अब दीपिका पादुकोण की यह ऑडियो क्लिप वायरल हो गई है। इसके चलते दोनों के फैंस ने भी राहत की सांस ली है कि दोनों के बीच अब सब कुछ ठीक है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने कई फिल्मों में अहम भूमिकाएं निभाई है। दोनों ने शादी से पहले एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया है। दोनों ने हाल ही में एक घर भी खरीदा है।

"
""
""
""
""
"

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *