लोकसभा क्षेत्र के दर्जनों गांव में भाजपा प्रत्याशी राघव लखनपाल शर्मा का जोरदार स्वागत

खटोली गांव में भाजपा प्रत्याशी ने किया जनसभा को संबोधित

प्रशांत त्यागी, देवबंद।

नागल विकासखंड क्षेत्र के खटोली गांव में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी राघव लखनपाल शर्मा ने कहा सपा के शासन में सहारनपुर में दंगे होते थे अपराधियों का राज था, प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही सहारनपुर‌ आज उत्तर प्रदेश के अंदर विकसित जनपद की ओर बढ़ रहा है।

सोमवार को खटोली गांव में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी राघव लखनपाल शर्मा ने कहा सपा और बसपा के शासन में सहारनपुर में माफिया और अपराधियों का राज था। अपराधी प्रवृत्ति के लोग बेलगाम होकर खुलेआम देंगे करते थे और आम जनता को नुकसान देते थे। 2017 के बाद सहारनपुर के हालात बदले हैं। आज सहारनपुर में छात्रों के लिए विश्वविद्यालय बन चुका है, रेलवे लाइन का दोहरीकरण हो चुका है और सहारनपुर विकसित जनपद की ओर बढ़ चला है। उन्होंने कहा 19 अप्रैल को सहारनपुर में होने वाले मतदान के दिन हर व्यक्ति घर से निकले और भाजपा के लिए अपना वोट करें। भारतीय किसान संघ के प्रदेश संयोजक श्यामवीर त्यागी और नागल भाजपा के मंडल अध्यक्ष हरीश त्यागी ने कहा केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार किस से लेकर नौजवान तक के लिए कार्य कर रही है। जबकि देश के विपक्षी दल भ्रष्टाचारी नेताओं को बचाने में लगे हैं। जनता ऐसे लोगों को कड़ा जवाब देगी। कार्यक्रम को वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश त्यागी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शशि त्यागी, सहकारी समिति के अध्यक्ष मनोज पुंडीर, भाजपा जिला मंत्री पंकज त्यागी, प्रधान कुलवीर चौधरी, प्रदीप त्यागी, कुलवंत वालिया ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महेंद्र सिंह त्यागी और संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष पवन त्यागी ने किया। इस मौके पर नीरज त्यागी, विवेक त्यागी, संदीप त्यागी, विपिन राठौर, अंकित लांबा, विशाल कश्यप, सुरेश, बिल्लू त्यागी, पालीवाल, विदित त्यागी, प्रभात कश्यप, रोहित कौशिक, अपूर्व शर्मा, संदीप शर्मा, गुलफाम मास्टर, नरेश कश्यप, विराट त्यागी, संजय त्यागी, प्रमोद त्यागी, रुचिन त्यागी, पंकज त्यागी आदि मौजूद रहे

ग्रामीणों ने पगड़ी पहनाकर किया स्वागत

कार्यक्रम के उपरांत ग्रामीणों द्वारा भाजपा प्रत्याशी राघव लखनपाल शर्मा को पगड़ी और पटका बनाकर सम्मानित किया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी का गांव में कई स्थानों पर हिमालय पर और स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुए।

प्रशांत त्यागी

"
""
""
""
""
"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *