कौशाम्बी/प्रशांत कुमार मिश्रा

ग्राम तेजवापुर में मिले बालिका के शव का सफल अनावरण करते हुये अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया

कौशाम्बी। दिनांक 14.10.2023 को थाना मंझनपुर पर वादिनी शिवपति पत्नी स्व0 सुखलाल द्वारा अपनी पुत्री सुमन ( परिवर्तित नाम) के दिनांक 02.10.2023 से गोबर फेंकने हेतु खेत जाने के बाद वापस न आने के सम्बन्ध मे तहरीर दी गयी थी जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 399 / 23 धारा 363/366/506 भादवि0 में अभियोग पंजीकृत किया गया था। खोजबीन के दौरान ग्रामीणों की सूचना पर दिनांक 26.10.2023 को एक लड़की का शव ग्राम तेजवापुर के बाहर खेत में स्थित कुंए में मिला था जिसकी शिनाख्त वादिनी द्वारा अपनी पुत्री के रूप में किया गया जिसके आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 302/201 भादवि0 की बढ़ोत्तरी की गयी। घटना की गम्भीरता को देखते हुये श्रीमान् पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा प्रभारी निरीक्षक मंझनपुर को घटना के शीघ्र अनावरण हेतु निर्देशित किया गया था।

 

आज दिनांक 30.10.2023 को थाना मंझनपुर पुलिस प्र0नि0 सन्तोष कुमार शर्मा मय हमराह पुलिस बल द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित प्रकाश में आयी अभियुक्ता शिवपति (मां) पत्नी स्व0 सुखलाल निवासी ग्राम तेजवापुर थाना मंझनपुर जनपद कौशाम्बी व बहन ( बाल अपचारी ) को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल 01 अदद कुल्हाडी व 01 अदद डण्डा तथा शव को छिपाने के लिये प्रयुक्त जूट का बोरा भी बरामद किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्ता व बाल अपचारी को मा०न्यायालय भेजा जा रहा है।

घटना का संक्षिप्त विवरण –

विवेचना के क्रम में आसपास के लोगों से गोपनीय तरीके से पूछताछ व साक्ष्य संकलन के आधार पर यह ज्ञात हुआ कि मृतका सुमन ( परिवर्तित नाम) का प्रेम सम्बन्ध गांव के ही एक लड़के के साथ चल रहा था, यह बात जब मृतका की मां शिवपति को पता चली तो शिवपति द्वारा मृतका को काफी समझाया बुझाया गया कि लड़के से बात करना बंद कर दे । मृतका नही मानी तो बदनामी तथा उस लड़के को फसाने के उद्देश्य से दिनांक 02/03.10.2023 की मध्य रात्रि

1. शिवपति (मां) पत्नी स्व0 सुखलाल

2. मीरा (भाभी) पत्नी सोहनलाल निवासीगण ग्राम तेजवापुर थाना मंझनपुर जनपद कौशाम्बी व बहन (बाल अपचारी ) द्वारा कुल्हाडी व डण्डा से प्रहार कर सुमन ( परिवर्तित नाम) की हत्या कर दी गयी। तथा शव को छिपाने की नियत से शव को जूट के बोरे मे भरकर ग्राम तेजवापुर के बाहर लगभग 700 मीटर दूर बाग के पास स्थित कुएं में शव डाल दिया गया। पुलिस व लोगो को शक न हो इस लिए थाना मंझनपुर पर अपहरण का अभियोग पंजीकृत करा दिया गया था।

अनावरित अभियोग-

1. मु0अ0सं0 399 / 23 धारा 363/366/506/302/201 भादवि थाना मंझनपुर जनपद कौशाम्बी।

गिरफ्तार अभियुक्त –

1. शिवपति (मां) पत्नी स्व० सुखलाल निवासी ग्राम तेजवापुर थाना मंझनपुर जनपद कौशाम्बी।

2. मृतका की बहन (बाल अपचारी )

"
""
""
""
""
"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *