देवबंद में भाजपा प्रत्याशी के कार्यालय का हुआ उद्घाटन

राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह समेत बड़े नेता हुए कार्यक्रम में शामिल

 देवबंद।

सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस और सपा गठबंधन देश में भ्रष्टाचार्यों का संरक्षक है। ऐसे राजनीतिक दलों के संरक्षण में ही देश के अंदर भ्रष्टाचार की जड़े मजबूत हुई थी। ‌ जिसे केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने उखाड़ कर फेंक दिया है।
मंगलवार को देवबंद स्थित भाजपा प्रत्याशी राघव लखनपाल शर्मा के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन हवन पूजन के साथ किया गया। उद्घाटन और अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी राघव लखनपाल शर्मा ने कहा देश की जनता कांग्रेस और समाजवादी के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार और आतंकी घटनाओं को भूल नहीं पाएगी। देश के अंदर इन राजनीतिक दलों ने जनता को धर्म के आधार पर बांटने का काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आज उत्तर प्रदेश देश का सबसे शक्तिशाली राज्य बनकर उभर रहा है। राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा की प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सभी धर्म के लोगों का समानांतर विकास किया गया है। पूर्व के सरकार में गांव-गांव में दंगे होते थे, सपा के संरक्षण में अपराधियों का आतंक चरम सीमा पर था। जिसे प्रदेश की जनता कभी भूल नहीं पाएगी। लोकसभा चुनाव प्रभारी बीडी शर्मा ने कहा भाजपा सबका साथ सबका विकास के एजेंडे पर काम कर रही है। जिसके चलते ही आज देश की जनता के मन में सरकार के प्रति अपनेपन का विश्वास जागा है। कार्यक्रम को नगर पालिका अध्यक्ष विपिन गर्ग, देवबंद ब्लॉक प्रमुख विजय त्यागी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शशि त्यागी, पूर्व जिला अध्यक्ष मानवीर सिंह पुंडीर‌ और एडवोकेट संदीप शर्मा ने भी संबोधित किया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, भाजपा नेता दीपक राज सिंघल, देवबंद देहात अध्यक्ष सोनित कश्यप, राहुल वीरपुर, रविंद्र पुंडीर, हरीश त्यागी, प्रदीप त्यागी, सभासद मनोज सिंघल, सभासद विपिन त्यागी, रविंद्र चौधरी, विकास पुंडीर, यथार्थ त्यागी, अर्जुन चौधरी, आनंद वर्मा, सभासद अंकित राणा,आदि रहे।

प्रशांत त्यागी

"
""
""
""
""
"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *