उत्तरकाशी: प्रसिद्ध गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही उत्तराखंड के चारधाम यात्रा का विधिवत शुरुआत हो है है। शुक्रवार को अक्षय तृतीय के पावन पर्व पर गंगोत्री धाम व यमुनोत्री धाम के कपाट विधिवत हवन, पूजा-अर्चना, वैदिक मंत्रोच्चरण एवं धार्मिक रीति-रिवाज साथ खोले गए। गंगोत्री के कपाट दोपहर 12.25 बजे खुले गए तथा यमुनोत्री के कपाट सुबह 10.29 बजे खोले गए। गंगोत्री धाम में करीब पांच हजार और यमुनोत्री धाम में करीब छह हजार तीर्थ यात्रियों ने दर्शन के लिए पहुंचे।आज सुबह 7:00 बजे 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा केदारनाथ धाम के भी कपाट विधि विधान के बाद खुल गए थे वही तृतीय केदार तुंगनाथ भगवान जी के कपाट भी आज दोपहर 12:30 बजे खुल चुके हैं अब 12 में को भगवान बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे।।