कौशाम्बी/प्रशांत कुमार मिश्रा

48 बोरी मिलावटी सीमेन्ट व बनाने के उपकरण के साथ 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया

कौशाम्बी।जपनद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मंझनपुर पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि चौकी टेंवा अन्तर्गत गौसपुर टिकरी में महाकाल ढाबा के पास एक गोदाम में मिलावटी सीमेन्ट बनाया जा रहा है।

 

इस सूचना पर आज दिनांक 29.10.2023 को थाना मंझनपुर पुलिस उ०नि० अजीत सिंह मय हमराह पुलिस बल द्वारा मुखबिर के बताये हुए स्थान से 04 अभियुक्तों

1. सोनू चौरसिय उर्फ पारस पुत्र जगदीश प्रसाद नि० पश्चिम कोड़र थाना मंझनपुर 2. रंजीत कुमार सोनकर पुत्र मंगल प्रसाद नि० छिकवा कनैली थाना सराय अकिल

3. रवि करन पुत्र छोटकू लोधी नि0 अर्जलीपुर थाना मंझनपुर

4. रमाधीन लोधी पुत्र बैजनाथ लोधी नि0 पूरब सरावां थाना पश्चिम शरीरा जनपद कौशाम्बी को 48 बोरी मिलावटी सीमेन्ट मय बनाने के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों द्वारा विभिन्न ब्राण्ड की नकली सीमेन्ट को तैयार कर, नकली सीमेन्ट व असली सीमेन्ट भरकर मार्केट में बेचते हैं। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 420/23 धारा 420 भादवि व 103/104 व्यापार और पण्यवस्तु चिन्ह अधिनियम 1958 पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को माननीय न्यायालय भेजा गया।

 

पंजीकृत अभियोग-

 

मु0अ0सं0 420/23 धारा 4720 भादवि व 103/104 व्यापार और पण्यवस्तु चिन्ह अधिनियम 1958

 

गिरफ्तार अभियुक्त-

 

1. सोनू चौरसिय उर्फ पारस पुत्र जगदीश प्रसाद नि० पश्चिम कोड़र थाना मंझनपुर जनपद कौशाम्बी।

 

2. रंजीत कुमार सोनकर पुत्र मंगल प्रसाद नि० छिकवा कनैली थाना सराय अकिल जनपद कौशाम्बी।

 

3. रवि करन पुत्र छोटकू लोधी नि० अर्जलीपुर थाना मंझनपुर जनपद कौशाम्बी।

4. रमाधीन लोधी पुत्र बैजनाथ लोधी नि0 पूरब सरावां थाना पश्चिम शरीरा जनपद कौशाम्बी।

"
""
""
""
""
"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *