हरिद्वार/रुड़की।महावीर चक्र विजेता अमर बलिदानी मेजर आसाराम त्यागी को जन्मदिन पर “त्यागी कल्याण एवं विकास समिति रुड़की” द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित किए समिति के अध्यक्ष डा राकेश त्यागी की अध्यक्षता व उपाध्यक्ष मा.प्रदीप त्यागी के संचालन में अमर बलिदानी मेजर आसाराम त्यागी की जन्म दिन के अवसर पर उनके प्रतिमा स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के हीरो, मरणोपरांत महावीरचक्र सम्मान से सम्मानित शहीद मेजर आशाराम त्यागी जी के जन्मदिन पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
सबसे पहले कार्यकर्ताओं/ पदाधिकारीयो ने शहीद मेजर आशाराम त्यागी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके बाद समिति के उपाध्यक्ष बृजेश त्यागी फौजी के नेतृत्व में सेवानिवृत्त सैनिकों ने परेड कर सलामी दी।
इस दौरान समाज के अध्यक्ष डॉ राकेश त्यागी ने कहा कि शहीद मेजर आसाराम त्यागी ने 1965 के युद्ध में लाहौर सेक्टर में दुश्मन के छक्के छुड़ा दिए। उन्होंने अपनी जाट रेजीमेंट का नेतृत्व करते हुए पाकिस्तान की इच्छागिल नहर के मोर्चे को ध्वस्त कर पाकिस्तान के डोगराई कस्बे पर कब्जा करके, भारतीय सेना के लाहौर पर कब्जे का मार्ग प्रशस्त किया। छाती पर कई गोलियां लगने के बावजूद आप अपनी यूनिट के सैनिकों का हौसला बढ़ाते रहे और साहस के साथ दुश्मन के दांत खट्टे किए जिसके लिए भारत सरकार ने उन्हे मरणोपरांत वीर चक्र से सम्मानित किया।
संरक्षक जे डी त्यागी ने कहा कि मेजर आसाराम त्यागी जैसे वीर नायक ही हमारे बच्चों के प्रेरणा स्रोत और हीरो होने चाहिए। नई पीढ़ी को फिल्मी हीरो की बजाय ऐसे नायकों को अपना आदर्श बनना चाहिए।
त्यागी समाज के उपाध्यक्ष मा.प्रदीप त्यागी खाईखेड़ी ने कहा कि इजरायल की तरह भारत में भी कक्षा 6 से 12 तक सभी छात्रों के लिए मिलिट्री एजुकेशन अनिवार्य होनी चाहिए। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपने बच्चों को सैन्य सेवा को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
समिति के उपाध्यक्ष विकास त्यागी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम में हमें अपने बच्चों को भी प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए ताकि वह शहीदों से प्रेरणा लेकर जीवन में आगे बढ़े। उपाध्यक्ष बृजेश फौजी ने कहा कि बॉर्डर पर लड़ते हुए बॉर्डर पर ड्यूटी करते हुए प्रत्येक सैनिक पूरे देश को अपना परिवार और इसकी एक-एक इंच की जमीन को अपनी मां मानकर रक्षा करता है। हमें सैनिकों का सदैव सम्मान करना चाहिए और अपने बच्चों को सैन्य सेवा में उनके बारे में अधिक अधिक जानकारी देनी चाहिए। सभा को माo योगेश त्यागी व प्रदेश महामंत्री प्रदीप त्यागी आदि लोगो ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में समिति के महामंत्री एडवोकेट नरोत्तम त्यागी, प्रदेश महामंत्री प्रदीप त्यागी, बृजेश फौजी, मा.योगेश त्यागी, राकेश त्यागी, अमित त्यागी, आदेश त्यागी, अमरीश त्यागी, संदीप त्यागी, नंदकुमार त्यागी, श्याम कुमार त्यागी,अनुराग त्यागी, शिवकुमार त्यागी, माधोराम त्यागी,एकांश भारद्वाज, मुनेश त्यागी,प्रमोद त्यागी, विनोद त्यागी, सतीश त्यागी पवन त्यागी व हार्दिक त्यागी आदि उपस्थित रहें।

"
""
""
""
""
"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *