बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रियांशु द्विवेदी पहुंचे सचिन त्यागी के आवास

अनुज त्यागी / राजसत्ता पोस्ट

मुज़फ़्फ़रनगर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी आज जनपद के दौरे पर रहे एमएलसी प्रांशु दत्त द्विवेदी ने आज भाजपा जिला कार्यालय पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर रक्तदान किया उसके बाद भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन त्यागी (पावटी) के उत्तरी रामपुरी स्थित आवास पर पहुंचे जहां पर प्रांशु दत्त द्विवेदी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया,

इस दौरान मुख्यरूप से भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला , जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल, सदर विधायक यूपी सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष देवव्रत त्यागी,क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा सुखविंदर सोम , पूर्व विधायक अशोक कंसल ,डॉक्टर आरएन त्यागी,भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कार्तिक काकरान, भाजपा जिला मंत्री वैभव त्यागी,पूर्व जिलापंचायत सदस्य अनिल त्यागी बेहड़ी, सभासद राजू त्यागी,राजकुमार त्यागी, कपिल त्यागी,राकेश त्यागी प्रवेश त्यागी, उमेशत्यागी आदि लोग मौजूद रहे।।

 

"
""
""
""
""
"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *