श्रीकांत त्यागी के परिवार के उत्पीड़न के खिलाफ त्यागी भूमिहार समाज ने स्टेट हाइवे व नेशनल हाइवे के टोल प्लाजा पर दिए धरने , किए टोल फ्री

मुजफ्फरनगर

विजित त्यागी

श्रीकांत त्यागी के परिवार के उत्पीड़न के खिलाफ त्यागी समाज ने त्यागी भूमिहार समाज कमेटी के प्रतिनिधि व त्यागी सभा भवन मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष हरिओम त्यागी के नेतृत्व में स्टेट हाइवे व नेशनल हाइवे के टोल प्लाजा पर धरने के आव्हान किया था , जिसके फलस्वरूप सुबह 10 बजे ही बड़ी संख्या में त्यागी समाज के लोगो ने रोहाना टोल पर पहुंच कर टोल बूथ कब्जा लिए व धरना शुरू करते हुए टोल फ्री कर दिया ।
सुबह 10 बजे से फ्री हुए टोल 2 बजे के बाद प्रशासन के आश्वासन के बाद ही सुचारू हो पाए ।


अध्यक्ष हरिओम त्यागी घलोली ने कहा की अगर सरकार इस प्रकरण में उत्पीड़न के आरोपियों पर कार्यवाही नही करती तो अगली बार त्यागी समाज अनिश्चितकाल के लिए प्रदेशभर के टोल फ्री कराएगा।

रोहाना टोल प्लाजा पर चल रहे धरने में आसपास से त्यागी बाहुल्य गांव से ट्रेक्टर व अन्य माध्यमों से समाज के व्यक्ति एकत्र हुए ।

युवा नेता बॉबी त्यागी ने बोलते हुए कहा अब समाज पूरे देश में एक मंच पर है और हमारी मांग केवल यही है की अनु त्यागी व परिजनों के पुलिस के द्वारा किये गए उत्पीड़न शोषण में दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए और नोएडा सांसद महेश शर्मा कि इस मामले में पूरी तरह जांच होनी चाहिए क्योंकि महेश शर्मा ने ही गली मोहल्ले के झगड़े को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया है यह उनका निजी मामला लग रहा है इस तरह से उन्होंने इसको हाइलाइट किया है केवल गाली देने पर गैंगस्टर लगा देना कहां का न्याय है श्रीकांत पर वही धारा लगनी चाहिए जो गाली बाजी में लगती ,हैं श्रीकांत त्यागी के फ्लैट के बाहर से जिन महिलाओं ने पेड़ पौधों को फाड़ा, काटा है उनके खिलाफ भी केस दर्ज होना चाहिए।

छपार टोल पर त्यागी समाज के लोगो ने प्रदर्शन के बाद उप जिलाधिकारी सदर को सौंपा ज्ञापन

वही दूसरी ओर छपार व बरला के बीच नेशनल हाइवे पर स्तिथ टोल प्लाजा पर संजय त्यागी खाईखेड़ी,अविनाश त्यागी फलौदा, अम्बरीष त्यागी फलौदा, बॉबी त्यागी इंद्रलोक ने साथियों सहित पहुंच कर धरना दिया व टोल फ्री करवाया , जिसमे आसपास के क्षेत्र के समाज के व्यक्तियों ने पहुंच कर धरने में सहभागिता की ।

त्यागी ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश त्यागी ने कहा की त्यागी समाज अपनी बहन बेटी के सम्मान के लिए आज सड़को पर है और जब तक उन्हे न्याय नही मिल जाता , समाज उनकी लड़ाई सड़क पर आकर लड़ता रहेगा , उन्होंने कहा की अगर आज के प्रदर्शन के बाद भी हमारी बहन अन्नू त्यागी व उनके बच्चो के साथ ऐसा करने वालो के खिलाफ कोई कार्यवाही नही की गई तो आगे बड़े प्रदर्शन की तैयारी की जायेगी , जो अनिश्चित कालीन होगा।

अमरीश त्यागी फलौदा ने कहा सरकार को जल्द ही इसमे अपना निर्णय लेना होगा वरना निकाय चुनाव में त्यागी भूमिहार भी अपना बड़ा निर्णय ले लेगा

युवा नेता संजय त्यागी खाईखेड़ी ने कहा हम किसी भी हालत में अपने समाज की मां बहनों का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे सरकार जल्द से जल्द श्रीकांत त्यागी गैंगस्टर हटाये और अनु त्यागी का न्याय दे।

इंजीनियर शेखर त्यागी चरथावल वालों ने कहा सरकार हमारी बात पर ध्यान नहीं दे रही है और हमारी यह लड़ाई अब आर-पार की होगी हम केवल न्याय मांग रहे हैं कोई ऐसी मांग लेगी जिस पर सरकार को विधानसभा से बिल पास करवाना पड़े।

विदित त्यागी रेई ने छपार टोल प्लाजा पर बोलते हुए कहा हम अपने मान सम्मान की लड़ाई लड़ रहे हैं और जब तक न्याय नहीं मिलता यह लड़ाई जारी रहेगी।

रोहाना टोल प्लाजा पर आज धरने की अध्यक्षता विजयपाल त्यागी व सत्यवीर त्यागी रोहाना ने किया,

आज दोनों टोल प्लाजा पर मुख्य रूप से त्यागी महासभा जिलाध्यक्ष शिवकुमार त्यागी, ब्रह्म प्रकाश त्यागी महामंत्री त्यागी सभा, नवनीत त्यागी बसेड़ा, संजय त्यागी चेयरमैन, अरविंद त्यागी लँढोरा, उमेश त्यागी, बालेश्वर त्यागी, विजय त्यागी, महेंद्र मास्टर जी,शिवम त्यागी बसेड़ा, अर्पित त्यागी माली,शिवकुमार त्यागी,पंकज त्यागी,प्रवेश त्यागी,गोलू त्यागी,आशीष त्यागी,हिमांशु त्यागी माचू,वैभब त्यागी, विशाल त्यागी चरथावल, श्रीकांत त्यागी, दुष्यंत त्यागी बेहड़ी, गोलू त्यागी मलीरा,उमेश त्यागी मलीरा,रोहन त्यागी,बिजेंद्र त्यागी, मनीष त्यागी,विवेक त्यागी जयपुर,टीटू त्यागी केंदुकी विदित त्यागी,सोनू त्यागी भैसानी,बृजेश त्यागी,प्रमोद त्यागी,राहुल त्यागी सिरसाहेड़ी,पंकज त्यागी,आशीष त्यागी बेहड़ी,रामअवतार त्यागी,रामनिवास त्यागी,बंटी त्यागी,मोनू त्यागी मलीरा,हरपाल त्यागी सहित समाज के लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।।

"
""
""
""
""
"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *