प्रशांत त्यागी, देवबंद।

राष्ट्रवादी जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत त्यागी का देवबंद पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। श्रीकांत त्यागी ने कहा कि समाज के मान सम्मान के लिए वह हर लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं।

रविवार को सहारनपुर दौरे पर पहुंचे श्रीकांत त्यागी का देवबंद की तल्हेड़ी चुंगी पर पार्टी के जिला महासचिव किशन त्यागी के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्रीकांत त्यागी ने कहा कि वह समाज की मान सम्मान के लिए हर लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष के लोगों द्वारा त्यागी समाज का वोट तो ले लिया गया लेकिन हर बार उनके मान-सम्मान को चोट पहुंचाने का काम किया है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने श्रीकांत त्यागी का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत। जिला अध्यक्ष अवनीश त्यागी उर्फ बिट्टू, सुरेश त्यागी, देवेंद्र त्यागी, रामपाल सिंह, कपिल त्यागी, विनोद त्यागी, सोनू त्यागी आदि रहे।

प्रशांत त्यागी

"
""
""
""
""
"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *