यात्रा का उद्देश्य अखिलेश यादव का संदेश,संविधान बचाओ देश बचाओ-राहुल भारती
मुज़फ्फरनगर
समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने जानकारी में बताया कि संविधान बचाओ देश बचाओ व पिछडो दलितों अल्पसंख्यको को जागरूक करने के लिए सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा लखनऊ से प्रारम्भ कराई गई समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल भारती के नेतृत्व में निकाली जा रही पीडीए यात्रा विंभिन्न जनपदों से होकर मुज़फ्फरनगर पहुंची रथयात्रा का जिले में अनेक स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया।
जनपद की सीमा लालूखेड़ी पहुंचने पर समाजवादी पार्टी विधायक चरथावल पंकज मलिक व सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट के साथ मौजूद अनेक कार्यकर्ताओ द्वारा स्वागत किया गया।
बघरा में सपा विधायक पंकज मलिक सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी व सपा विधानसभा अध्यक्ष इमरोज पायलट द्वारा आयोजित स्वागत में रथयात्रा का नेतृत्व कर रहे सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल भारती ने सम्बोधन में कहा कि भाजपा साजिश के तहत मूल मुद्दों से ध्यान हटाने संविधान व आरक्षण को चोट पहुचाते हुए धार्मिक मुद्दों को बढ़ाने तथा उन्माद व नफरत फैलाने वालों तत्वों को भारी फंडिंग करके देश व संविधान को नुकसान पहुंचाने का काम कर रही है।देश के युवाओं किसानों मजदूरो की बदहाल स्थिति बढ़ती महंगाई व पूंजीपतियों को देश के संसाधन लूटने की छूट भाजपा की डबल इंजन की सरकार की देन है। लेकिन समाजवादी पार्टी पीडीए यात्रा के जरिये संविधान बचाओ देश बचाओ का सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का रथयात्रा के जरिये सन्देश पहुंचाकर भाजपा की साजिश को बेनकाब करने के लिए जनता के बीच है।
समाजवादी पार्टी पीडीए यात्रा का शामली रोड़ ईदगाह व फक्करशाह चौक पर सपा महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र त्यागी बॉबी सपा राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा,सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तहसीन मंसूरी सपा नगर सचिव सलीम मलिक के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओ द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।
महावीर चौक पर सपा प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्यामलाल बच्ची सैनी सपा जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह भाटी, सुरेशपाल सिंह प्रजापति,सपा जिला महासचिव गोल्डी अहलावत सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन,सपा नेता चौधरी यशपाल सिंह,वीरेंद्र तेजियांन सहित अनेक पदाधिकारियो द्वारा स्वागत किया गया।
जानसठ रोड अल्मासपुर चौराहे पर सपा नेता जोगेंद्र सैनी, सुंदर सिंह व युवा नेता नितिन सहावली के नेतृत्व में ग्राम कुकड़ा जौली रोड पर सपा विधानसभा अध्यक्ष सदर अविनाश कपिल,पूर्व प्रधान मेहरदीन,इंतजार अंसारी डॉ सद्दाम अंसारी सपा नेता सैदा हसन के नेतृत्व में जुटे सैकड़ो लोगो द्वारा स्वागत पश्चात रथयात्रा का बिलासपुर हाईवे पहुंचने पर सपा नेता राशिद जैदी, मौहम्मद मेहंदी व सपा जिला सचिव विपिन कुमार एडवोकेट के नेतृव में स्वागत किया गया। बिलासपुर चौराहे पर ही समाजवादी पार्टी रथयात्रा के नेताओं द्वारा अलाव जलाकर पीडीए पंचायत कर क्षेत्रीय लोगो को भाजपा की साजिश से सावधान करने लोगो मे पीडीए सन्देश वितरित कर सभा की गई।
सुजडू चुंगी व सुजडू ईदगाह पर सपा जिला उपाध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य आमिर कासिम एडवोकेट एवं समाजवादी मजदूर सभा जिलाध्यक्ष नासिर राणा द्वारा पीडीए यात्रा संयोजक सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल भारती, पूर्व मंत्री मांगेराम कश्यप,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य इसरार चौधरी, प्रदेश सचिव सपा बिजेन्द्र विश्वकर्मा सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी,सपा नेता साजिद हसन,गोल्डी अहलावत का स्वागत किया गया।
मंसूरपुर, खतौली में सपा विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्म, हाजी इकबाल,काज़ी मौ० नईम एडवोकेट, इरफान टैम्पू,शाहजेब इकबाल आदि सैकड़ो कार्यकर्ताओ द्वारा स्वागत किया गया।
समाजवादी पार्टी रथयात्रा के प्रत्येक कार्यक्रम में पूर्व मंत्री मांगेराम कश्यप,सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी,सपा महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र त्यागी बॉबी,पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी,सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष अब्दुल्ला क़ुरैशी,सपा पिछडा वर्ग जिलाध्यक्ष सतीश गुर्जर,सपा नेता साजिद हसन,गोल्डी अहलावत,नदीम मुखिया, नवेद रंगरेज, जोनी आर्य सहित अनेक पदाधिकारियो कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

"
""
""
""
""
"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *