लखनऊ। पूर्वी क्षेत्र में महिला सशक्तीकरण के सारे दावे फेल हो रहे हैं। महिलाएं और छात्राएं सुरक्षित नहीं हैं। बीते दिनों छात्रा और महिला से दरिंदगी के कई मामले सामने आए। शनिवार को कठौता चौराहे से आटो सवारों द्वारा छात्रा का अपहरण कर तीन घंटे तक बंधक बनाकर दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित को ही पुलिस गिरफ्तार कर सकी थी। इस बीच मंगलवार दोपहर कक्षा सात की छात्रा से लोहिया पार्क में दरिंदगी हुई। घर पहुंचते ही छात्रा की हालत बिगड़ गई। उसे झलकारी बाई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में दबिश दे रही है।

फोन आने के बाद न‍िकली थी घर से 

छात्रा मूल रूप से सीतापुर जनपद की रहने वाली है। छात्रा के पिता ने बताया कि वह ठेलिया चलाते हैं। क्षेत्र स्थित एक विद्यालय से कक्षा सात की छात्रा है। मंगलवार को किसी का फोन आने पर वह करीब 11 बजे निकली थी। दोपहर करीब एक बजे घर लौटी थी। एकाएक यहां उसकी हालत बिगड़ गई। प्राइवेट पार्ट से ब्लीडिंग हो रही थी। आनन फानन बेटी को लेकर झलकारी बाई अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में हालत नाजुक देख बेटी को भर्ती कर लिया गया।

लोह‍िया पार्क में हुई वारदात 

पूछताछ में बेटी ने बताया कि वह लोहिया पार्क गई थी। जहां उसे सागर कुशवाहा नाम का युवक मिला। उसने पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध पर जमकर पीटा। जान से मारने की धमकी दी और फिर दुष्कर्म किया। पुलिस में शिकायत करने पर उसने धमकी दी और भाग निकला। छात्रा ने बताया कि वह किसी तरह पार्क के बाहर निकली। यहां से वह घर पहुंची। घर पहुंचते ही एकाएक गिर पड़ी। इसके बाद उसे कुछ याद नहीं रहा। होश आया तो खुद को अस्पताल में पाया।

दोस्त के बुलाने पर पहुंची थी, इंस्टाग्राम से हुई थी दोस्ती :

इंस्पेक्टर गोमतीनगर डीसी मिश्रा ने बताया कि छात्रा की कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर सागर कुशवाहा से दोस्ती हुई थी। उसने दोपहर छात्रा को मिलने के लिए पार्क में बुलाया था। छात्रा जब घर पहुंची तो उसकी हालत बिगड़ गई। छात्रा ने सागर कुशवाहा पर दुष्कर्म और मारपीट का आरोप लगाया है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। छात्रा सागर के बारे में यह नहीं जानती है कि वह कहां का रहने वाला है।

"
""
""
""
""
"

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *