रूस ने भारत के मिशन चंद्रयान-3 के सफल होने की कामना की है। उसने कहा है कि भारतवासियों की तरह उसे भी चांद की सतह पर चंद्रयान के उतरने का बेसब्री से इंतजार है। दक्षिण भारत में रूसी महावाणिज्य दूत ओलेग निकोलाइविच अवदीव ने कहा है कि उन्‍हें चंद्रयान-3 मिशन के सफल होने का पूरा यकीन है। रूस भारत का पुराना दोस्‍त है। उसने चंद्रयान-3 के लिए ये शुभकामनाएं ऐसे समय में दी हैं जब उसका लूना-25 कुछ दिन पहले ही चांद पर लैंडिंग करने में नाकाम रहा। यह 47 साल में रूस का चांद पर पहला मिशन था। लैंडिंग से पहले ही लूना-25 दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया था▪️

"
""
""
""
""
"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *