कांस्टेबल रजत त्यागी की रस्म पगड़ी में उमड़ा जनसमूह, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि

सर्व समाज के लोग रस्म पगड़ी में हुए शामिल

प्रशांत त्यागी, देवबंद।

अलीगढ़ ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में हुई एसओजी के जवान रजत त्यागी की रस्म पगड़ी पर पहुंचे लोगों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की।


देवबंद के गांव रणसूरा निवासी यूपी पुलिस के सिपाही रजत त्यागी की अलीगढ़ में ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में मौत हो गई थी। मृतक यूपीपीसीएस पुलिस के सिपाही रजत त्यागी अलीगढ़ एसओजी में थे। शुक्रवार को पैतृक गांव रणसुरा में सर्व समाज के हजारों लोगों ने नम आंखों से रजत त्यागी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार के लोगों को सांत्वना प्रकट की। लोकसभा में पहुंचे सहारनपुर के पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा और त्यागी भूमिहार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने मृतक पुलिसकर्मी रजत त्यागी के छोटे भाई को पगड़ी पहनते हुए दुख की घड़ी में हर संभव सहायता का भरोसा दिया। शोक सभा में बोलते हुए पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि हम लोगों के बीच से परिवार के सदस्य रजत त्यागी का चले जाना समाज के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। रजत त्यागी होनहार युवा था। शायद परिवार के लोग इस दुख की घड़ी को कभी जिंदगी में भूल पाए। शोकसभा में त्यागी भूमिहार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह, देवबंद कोतवाली निरीक्षक संजीव चौधरी, भाजपा नेता गजराज सिंह राणा, प्रिंस त्यागी, प्रदीप त्यागी, अवनीश त्यागी उर्फ बिट्टू, मनीष त्यागी, चौधरी विजन सिंह, पत्रकार प्रशांत त्यागी, मनदीप शर्मा, अधिवक्ता दुष्यंत त्यागी, विदुर त्यागी समेत हजारों लोगों ने मृतक सिपाही रजत त्यागी की रस्म पगड़ी में शामिल होकर शोक संवेदना प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रशांत त्यागी

"
""
""
""
""
"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *