सभी दलों के नेताओं ने दी मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि

सपा कार्यालय पर अयोजित श्रद्धांजलि सभा में जुटे सभी दलों के नेता कार्यकर्ता

मुजफ्फरनगर समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने जानकारी देते हुए बताया की सपा संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद आज सपा कार्यालय पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सभी दलों के नेताओं कार्यकर्ताओं ने पहुंच कर उनको नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
सपा कार्यालय पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने पहुंचकर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनको नमन किया तथा उनके द्वारा किसानों व अन्य सभी वर्गों के लिए किए गए कल्याणकारी कार्यों के लिए उनको याद किया।

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि सपा संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव किसान मजदूर व युवाओं की मजबूत आवाज थे उनके द्वारा सभी वर्गो जातियों को पूर्ण अधिकार व सम्मान की हमेशा पैरवी की गई।
पूर्व सांसद कादिर राणा ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मजलूमो का मसीहा बताते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए उनको खिराज ए अकीदत पेश की।
पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने सपा संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के कार्यकाल को किसानों के लिए स्वर्णिम कार्यकाल बताते हुए उनको सभी जातियों को पूर्ण सम्मान देने वाला मसीहा बताते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। रालोद के विधायक दल के नेता विधायक राज्यपाल बालियान ने मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनको किसानों मजदूरों तथा युवाओं के अधिकारों कि हमेशा हर मंच पर आवाज उठाने वाला क्रांतिकारी नेता बताते हुए उनको नमन किया।
रालोद विधायक अनिल कुमार ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने हमेशा गरीबों वंचितों के अधिकारों की रक्षा करते हुए उनको पूर्ण सम्मान दिया इसलिए उनके निधन से हर समाज में शोक की लहर है।
रालोद विधायक चंदन चौहान ने सपा संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा की मुलायम सिंह यादव के निधन से किसानों मजदूरों ने अपना एक मसीहा खो दिया है उनकी कमी हमेशा महसूस की जाती रहेगी।
पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान व पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनको सेकुलर राजनीति का स्तंभ बताते हुए उनके द्वारा किसानों मजदूरों दलितों पिछड़ों वंचितों को हमेशा उनके अधिकार देने वाला नेता बताया। सीपीआईएम के नेता कामरेड श्यामवीर राठी ने मुलायम सिंह यादव के कार्यकाल को किसान मजदूर के लिए ऐतिहासिक कार्य करने वाला बताते हुए उनको नमन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा ने सपा संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को सेकुलर राजनीति व सांप्रदायिक सौहार्द के लिए हमेशा तत्पर रहने वाला मजबूत इरादे वाला नेता बताते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष इलम सिंह गुर्जर ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को गरीबों अकलियतों दलित पिछड़ों के अधिकारों की रक्षा करने वाला नेता बताते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।
पूर्व मंत्री राजकुमार यादव व पूर्व मंत्री महेश बंसल ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को हमेशा कार्यकर्ताओं के दुख सुख में खड़ा रहने वाला धरतीपुत्र के नाम से विख्यात नेता बताते हुए उनके निधन को हर कार्यकर्ता का बड़ा नुकसान बताया।
पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राकेश शर्मा व सपा नेता अब्दुल्ला राणा ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान वह हर जाति वर्ग के कार्यकर्ता नेता को सत्ता में भागीदारी देने वाला महान नेता बताते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष अजय सिंघल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद वसीम अंसारी एडवोकेट महासचिव सुरेंद्र कुमार मलिक ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन जिलाध्यक्ष ताहिर हुसैन अंसारी महानगर अध्यक्ष गुलबहार मलिक एडवोकेट श्री कदीम अग्रवाल सभा मंत्री पवन बंसल रालोद नेता काजी दीन मोहम्मद ने शोक संदेश में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को सर्व समाज के हितों का सम्मान करने वाले नेता की संज्ञा देते हुए उनके निधन पर शोक प्रकट किया।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हाजी लियाकत अली सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी सपा जिला महासचिव जिया चौधरी सपा नेता सोमपाल सिंह भाटी पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सैनी सपा नेता सैयद अली अब्बास काजमी सरदार देवेंद्र सिंह खालसा परवीन मलिक साजिद हसन शौकत अंसारी डॉ नूर हसन सलमानी असद पाशा अंसार आढ़ती,संदीप धनगर रामनिवास पाल हरेंद्र पाल शलभ गुप्ता एडवोकेट श्रीमती अलका शर्मा विभा चौधरी पवन बंसल कांग्रेस नेता गुफरान काज़मी, शोएब राणा रोहन त्यागी कविंद्र कुमार चेयरमैन नरेंद्र बाल्मीकि दीपक गंभीर राहुल वर्मा गोल्डी अहलावत जावेद सोल्जर सत्यदेव शर्मा पंकज सैनी शमशेर मलिक साबिर हसन प्रधान राशिद मलिक शमशाद अहमद आस मोहम्मद मलिक शहजाद राणा सलमान त्यागी सागर कश्यप इरशाद पूर्व जिला पंचायत सदस्य इरशाद अहमद सुमित खेड़ा डॉ इसरार अल्वी वसीम राणा सहित अनेक दलों के सैकड़ों कार्यकर्ता नेता मौजूद रहे।

"
""
""
""
""
"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *