श्रीकांत त्यागी प्रकरण में आज समाजवादी पार्टी में त्यागी भूमिहार समाज के लोगों ने की राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात
नोएडा के श्रीकांत त्यागी प्रकरण में पिछले दिनों श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी और मामी इंगला त्यागी पर पुलिस के द्वारा किये गए उत्पीड़न व शोषण की जानकारी आज त्यागी भूमिहार समाज के समाजवादी पार्टी के नेतागण द्वारा सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अवगत कराया गया पूरी घटना की जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात करने वालों में मुख्य रूप से यूपी सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री नारद राय, मुजफ्फरनगर जिला अध्यक्ष प्रमोद त्यागी , वरिष्ठ सपा नेता बॉबी त्यागी मुजफ्फरनगर, तेज प्रकाश त्यागी, सरवन त्यागी, रोहन त्यागी प्रदेश सचिव युवजन सभा, अभिलाष त्यागी, मयंक त्यागी मौजूद रहे, सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने त्यागी भूमिहार समाज के लोगों की सलाह पर दिनांक 2 सितंबर को एक प्रतिनिधिमंडल नोएडा में भेज कर घटना की पूरी जानकारी प्रस्तुत करने के बाद संबंधित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कराने का भरोसा दिया वह 9 सदस्य सपा प्रतिनिधि मंडल बनाया।।
अनुज त्यागी (राजसत्ता पोस्ट)
" "" "" "" "" "