अनुज त्यागी

सहारनपुर।देवबंद ब्लॉक के ऐतिहासिक गांव केंदुकी में अक्षत वितरण टोली के द्वारा घर-घर जाकर अयोध्या नगरी में प्रभु श्री रामचंद्र जी के 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अयोध्या से प्राप्त पूजित अक्षत का वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पुजित अक्षत एवं भगवान श्री राम की तस्वीर का वितरण किया और गांव में सभी सनातनी के घर घर जाकर इस पवित्र पुजित अक्षत को बांटा गया,

अक्षत टोली के सदस्य तेजपाल त्यागी ने कहा कि भगवान श्री राम का भव्य और विशाल मंदिर लंबे संघर्षों के बाद बन रहा है। पांच सौ वर्षों के वनवास के बाद प्रभु राम अयोध्या धाम लौट रहे हैं। इस लिए 22 जनवरी प्राण प्रतिष्ठा के दिन गांव में दीपावली मनाई जाई।  वही सुनील त्यागी ने कहा ये ऐतिहासिक एवं गौरव का पल है। 22 जनवरी का अपने घरों में पांच-पांच घी दीपक जलाएं एवं उत्सव मनाएं। इस दौरान अक्षत वितरण टोली के आगे गांव के बच्चे घंटा बजाते और भजन गाते चल रहे थे गांव में उत्सव का माहौल था। इस दौरान मुख्य रूप से अक्षत वितरण टोली में सुनील त्यागी,तेजपाल त्यागी,देवव्रत त्यागी, नीरज त्यागी,अनुज प्रधान,राजेश त्यागी,पिंटू त्यागी,नीरज सेकेटरी, भानु त्यागी,राजू त्यागी,राहुल त्यागी, उत्कर्ष त्यागी,अमित त्यागी, शौक़ी त्यागी,अमन त्यागी,भोलू त्यागी, सहित गांव का बच्चा-बच्चा मौजूद रहा।।

"
""
""
""
""
"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *