तू अपनी खूबियां ढूंढ ….
कमियां निकालने के लिए लोग हैं |

अगर रखना ही है कदम….
तो आगे रख ,
पीछे खींचने के लिए लोग हैं |

सपने देखने ही है …..
तो ऊंचे देख ,
निचा दिखाने के लिए लोग हैं |

अपने अंदर जुनून की चिंगारी भड़का ,
जलने के लिए लोग हैं |

अगर बनानी है…..
तो यादें बना ,
बातें बनाने के लिए लोग हैं|

प्यार करना है….
तो खुद से कर ,
दुश्मनी करने के लिए लोग है |

रहना है….
तो बच्चा बनकर रह ,
समझदार बनाने के लिए लोग है |

भरोसा रखना है….
तो खुद पर रख ,
शक करने के लिए लोग हैं |

तू बस सवार ले खुद को…
आईना दिखाने के लिए लोग हैं |

खुद की अलग पहचान बना….
भीड़ में चलने के लिए लोग है |

तू कुछ करके दिखा दुनिया को……
बस कुछ करके दिखा ,
तालियां बजाने के लिए लोग हैं…✒️ रोली शर्मा

"
""
""
""
""
"

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *