राज्यमंत्री ने खंड विकास कार्यालय के जीर्णोद्धार का किया उद्घाटन
अब देवबंद का खंड विकास कार्यालय हुआ हाईटेक

देवबंद। संवाददाता

उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश के हर गांव की पगडंडियों तक विकास कार्य पहुंच रहे हैं। भाजपा सरकार बिना भेदभाव के कार्य कर रही है।

मंगलवार को देवबंद के खंड विकास कार्यालय के‌ जीर्णोद्धार कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने भाजपा सरकार के विकास कार्य और नीतियां बताते हुए कहा उत्तर प्रदेश भारत का सबसे विकसित राज्य बनने जा रहा है। प्रदेश के हर क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। सभी सरकारी कार्यालय हाईटेक किए जा चुके हैं कुछ स्थानों पर कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि देवबंद का विकास खंड कार्यालय सहारनपुर ही नहीं उत्तर प्रदेश का सबसे हाईटेक कार्यालय बन गया है। यहां अधिकारी कर्मचारियों के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों के कार्य समय पर होंगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता यशवंत राणा और सुरेश चंद राणा ने कहा कि भाजपा सरकार के शासन में अपराधी प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं। अपराध मुक्त शासन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सबसे बड़ी उपलब्धि है। कार्यक्रम को शिवराज सिंह रोड, प्रधान संगठन के अध्यक्ष चौधरी अर्जुन सिंह ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख विजय त्यागी और संचालन भाजपा नेता कुलदीप सैनी ने किया। इस मौके पर कुलदीप त्यागी, परविंदर पंवार, जिला पंचायत सदस्य बिट्टू राणा, विनोद कुमार, अरविंद राणा समेत भाजपा के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

मंत्री को भगवान श्री राम स्मृति चित्र किया भेंराज्यट

मंगलवार को खंड विकास कार्यालय पहुंचे राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह का ब्लॉक प्रमुख विजय त्यागी ने पगड़ी पटका पहना कर स्वागत किया, साथ ही राज्य मंत्री को उन्होंने भगवान श्री राम और उनके परिवार की स्मृति चित्र भी भेंट किया।

…तो अब देवबंद विकास खंड कार्यालय हुआ हाईटेक

देवबंद का विकास खंड कार्यालय अब हाईटेक बन चुका है। कर्मचारियों के कार्य करने से लेकर उनके विश्राम वाले तक की भी सभी सुविधा विकास खंड कार्यालय में रहेंगी। ब्लॉक प्रमुख विजय त्यागी ने बताया की कर्मचारियों को अब किसी भी समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। गौरतलब हो कि देवबंद विकासखंड कार्यालय इंटरनेट और वातानुकूलित जैसी सुविधाओं से हाइटेक बन गया है।

रिपोर्ट प्रशांत त्यागी

"
""
""
""
""
"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *