10 अप्रैल को राजनाथ सिंह आएंगे सहारनपुर के बेहट में

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी कर सकते हैं जनसभा को संबोधित

 देवबंद

नानौता में हुई राजपूत समाज की महापंचायत के बाद बीजेपी अलर्ट मो
मूड पर आ गई है। 12 अप्रैल को देवबंद के बड़गांव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा को संबोधित करेंगे, तो वहीं देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहारनपुर के बेहट में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंच रहे हैं। दोनों बड़े नेताओं के कार्यक्रम आने के बाद जिला नेतृत्व कार्यक्रम की तैयारी में जुट गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 12 अप्रैल को देवबंद क्षेत्र के बड़गांव में विशाल जनसभा को संबोधित करने पहुंच रहे हैं। बडगांव क्षेत्र ठाकुर बहुलक्षेत्र माना जाता है नानौता महापंचायत के बाद मुख्यमंत्री की यह रैली सहारनपुर में बदले राजनीतिक प्रदृश्य के चलते महत्वपूर्ण मानी जा रही है। राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने बताया सीएम योगी आदित्यनाथ 12 अप्रैल को बड़गांव में भाजपा प्रत्याशी राघव लखनपाल शर्मा के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करने आ रहे हैं। उन्होंने कहा बड़गांव में होने वाली मुख्यमंत्री की जनसभा ऐतिहासिक होगी। जनसभा को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। उधर, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ महेंद्र सैनी ने बताया 12 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देवबंद के बड़गांव में आएंगे और 10 अप्रैल को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र के बेहट में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया दोनों कार्यक्रमों को लेकर पार्टी स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई है।

सहारनपुर में भाजपा ने उतारी राजपूत नेताओं की फौज

सहारनपुर के नानौता क्षेत्र में हुई राजपूत समाज की महापंचायत के बाद भाजपा भी अलर्ट मूड पर है। जिसके चलते सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ 12 अप्रैल को बड़गांव में, तो 10 अप्रैल को देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहारनपुर के बहेट में भाजपा प्रत्याशी राघव लखनपाल शर्मा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। सूत्रों की माने तो केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी सहारनपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित कर सकते हैं। उक्त नेताओं की सभाएं ज्यादातर ठाकुर बहुल क्षेत्र में ही हो रही हैं। राजपूत महापंचायत के बाद भाजपा अध्यक्ष कंट्रोल की राजपूत महापंचायत के बाद भाजपा हाई कमान डैमेज कंट्रोल की स्थिति में आ गया है।

भाजपा पर गर्मी तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर नरमी बरत रहा है राजपूत समाज

देवबंद के बडगांव क्षेत्र में होने वाली मुख्यमंत्री की जनसभा राजपूत समाज में भाजपा के प्रति बढ़ रहे गुस्से को शांत करने के लिए की जा रही है। क्योंकि राजपूत समाज‌ जहां भाजपा पर हमलावर नजर आ रहा है तो वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर शुरू से ही नरम रवैया रख रहा है।

प्रशांत त्यागी

"
""
""
""
""
"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *