मुज़फ्फरनगर। गांव छपार में भाजपा नेता विजयपाल त्यागी के आवास पर शनिवार को भाजपा किसान संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल का विजयपाल त्यागी ने पटका व रामदरबार भेट कर स्वागत किया।


मोहित बेनीवाल ने कहा कि मोदी व योगी सरकार में देश व प्रदेश तेजी से विकास कार्य किए जा रहे है। हआगामी निकाय व लोकसभा चुनाव में विपक्ष को ध्वस्त कर राष्ट्रवाद की लहर को मजबूत करे। कार्यक्रम का संचालन अमित त्यागी प्रधान चांदपुर व अध्यक्षता मास्टर रामनाथ त्यागी ने की। इस दौरान मुख्य रूप से युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखविंदर सोम, क्षेत्रीय मंत्री पुरषोत्तम गौतम, पुरकाजी ब्लॉक प्रमुख धनप्रकाश, अक्षय पुंडीर, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमित रावल, पंकज त्यागी, सुमेन त्यागी, विष्णु दत्त त्यागी, विकास त्यागी, सियानंद त्यागी, ऋषिपाल एमडी, किशोरीलाल त्यागी, शिवांक त्यागी, गौरव बहेडी, प्रताप सिंह, बहार आलम, मनोज त्यागी, अंकित त्यागी, साजिद त्यागी, अयुब मार्शल, मुकेश गुर्जर, डा. विपिन त्यागी, रोहित राजपूत आदि सैकड़ों व्यक्ति शामिल रहे।

"
""
""
""
""
"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *