अंतर्राष्ट्रीय रेसलर व बीजेपी नेता बबीता फोगाट महिला रेसलरों के आरोपों पर शुरू से ही केंद्र सरकार व् पुलिस जाँच पर भरोसा रखने की बात कह रही थी-अशोक बालियान, चेयरमैन,पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन

अंतर्राष्ट्रीय रेसलर और बीजेपी नेता बबीता फोगाट से पीजेंट वेलफेयर के चेयरमैन अशोक बालियान महिला पहलवानों के विषय में कई बार वार्ता की थी। बबीता फोगाट ने अपनी वार्ता में कहा था कि उसे सरकार पर पूरा भरोसा है कि वह महिला रेसलरों की बात सुनेगी और वह कोशिश करूंगी कि उनके मुद्दों को सुलझा लिया जाए। उसने आंदोलनरत महिला रेसलरों से भी कहा था कि वे उस पर भरोसा रखें तथा उनके आरोपों की निष्पक्ष जांच की जाएगी। दिल्ली जंतर-मंतर पर चल रहे इस आंदोलन में महिला रेसलर विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया समेत कई पहलवान आंदोलनरत थे।
हमारे साथ वार्ता में बबीता फोगाट ने दिल्ली जंतर-मंतर पर महिला रेसलरों के धरने की परमिशन दिलाने के महिला रेसलर साक्षी मलिक के दावे को भी गलत करार दिया है। बबीता फोगाट को इस बात का दुःख था कि आन्दोलनरत महिला रेसलर मोदी विरोधी राजनीति का शिकार हो गयी थी। दिल्ली के जंतर-मंतर पर कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ चल रहे पहलवानों के धरना-प्रदर्शन में लगातार राजनेताओं के आने का सिलसिला जारी था। ऐसे में पहलवान बबीता फोगाट ने नाराजगी जताते हुए इसे राजनीति से दूर रखने का आग्रह भी किया था।
बबीता फोगाट एक पेशेवर भारतीय पहलवान हैं जिन्होंने 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक और वर्ष 2010 और वर्ष 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीते हैं। बबीता फोगाट ने वर्ष 2016 रियो ओलंपिक 2016 में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था। जून 2019 में बबीता फोगाट ने विवेक सुहाग के साथ अपनी सगाई की घोषणा की थी। अगस्त 2019 में बबीता फोगाट ने हरियाणा में भाजपा में शामिल होकर राजनीति में कदम रखा था। बबीता फोगाट ने राजनीति में सक्रिय रूप से शामिल होने के लिए हरियाणा के खेल विभाग में उप निदेशक के पद से इस्तीफा दे दिया था।
बबीता फोगाट और उनकी बहनें हरियाणा में खेलों के क्षेत्रों में अपना करियर बनाने और इस सम्बन्ध में महिलाओं की मानसिकता में बदलाव लाने में कामयाब रही हैं। हरियाणा के भिवानी जनपद के निवासी बबीता फोगाट के पिता व द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित महावीर सिंह फोगाट व उनके दादा अपने समय में अच्छे पहलवान रहे है और बबीता फोगाट के पिता ने पुरुष-प्रधान समाज में सभी बाधाओं के बावजूद अपनी बेटियों को पेशेवर पहलवान बनने के लिए प्रशिक्षित किया था।बबीता फोगाट के पिता के गुरु देश के कुश्ती के महान पहलवान मास्टर चंदगीराम थे।जिनके बेटी सोनिका कालीरमन भी देश की बड़ी रेसलर रही है।
फोगाट परिवार के प्रारंभिक जीवन को वर्ष 2016 में बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर फिल्म दंगल में दिखाया गया था। फिल्म में, सान्या मल्होत्रा ने बबीता फोगट की भूमिका निभाई, फातिमा सना शेख ने गीता फोगट की भूमिका निभाई, जबकि आमिर खान ने उनके पिता महावीर सिंह फोगाट की भूमिका निभाई थी। बबीता फोगाट का कहना है कि बेटियों की सुरक्षा पर चिंता करने की जगह अभिभावक अपने बेटों को बेटियों का सम्मान करना सिखा दें, तो बेटियां खुद ब खुद सुरक्षित हो जाएंगी।
बबीता फोगाट ने राष्ट्रमंडल खेलों जब पदक जीता था, तो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि हमे इस पर गर्व हैं। पीएम मोदी ने ट्विटर के जरिए बबीता फोगाट को जीत की बधाई दी थी। एक समय बबीता फोगाट को प्रतिकूल परिस्थितियों पर काबू पाने और महिलाओं के प्रति विचारों को बदलने के लिए भारत की पोस्टर गर्ल बना दिया था। बबीता फोगट को उनकी एथलेटिक उपलब्धियों के लिए वर्ष 2015 में अर्जुन पुरस्कार मिला था।
अंतर्राष्ट्रीय रेसलर व् बीजेपी नेता बबीता फोगाट अपनी बात को सही ढंग से स्पष्टता के साथ रखती है। एक समय महिला रेसलरों का यह आन्दोलन पूरी तरह से आंदोलनजीवियों के कंट्रोल में आ गया था और उस समय बबीता फोगाट पर भी काफी दबाव डाला जा रहा था, लेकिन वह अपने निर्णय पर स्थिर रही थी।
बबीता फोगाट शुरू से ही महिला रेसलरों के आरोपों पर केंद्र सरकार व पुलिस जाँच से ही न्याय मिलने की बात कह रही थी। इस आन्दोलन के अंत में आंदोलनरत महिला रेसलरों ने भी प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, खेल मंत्री व पुलिस जाँच पर भरोसा कर अपना आन्दोलन समाप्त करने की घोषणा की है

"
""
""
""
""
"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *