कौशाम्बी/प्रशांत कुमार मिश्रा

 

पुलिस पार्टी पर हमला करने वाले अभियुक्त को चोरी की भैंस के साथ गिरफ्तार किया गया

 

जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम दिनांक 02/03.10.2023 की रात्रि थाना महेवाघाट पुलिस को रात्रि गस्त/संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि कुछ लोग चोरी की भैंस लेकर बेचने जा रहे है। सूचना पर थाना महेवाघाट पुलिस उ0नि0 बलराम सिंह मय हमराह पुलिस फोर्स के साथ धाता मोड़ पर चेकिंग की जा रही थी इसी दौरान एक पिकअप वाहन ( UP 70ET 6041 ) को रोकने का प्रयास किया गया तो अभियुक्तों द्वारा खुद को घिरा हुआ देखकर पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। पुलिस द्वारा बचाव करते हुए अभियुक्त इरसाद उर्फ अलीत खान पुत्र महताब नि० गुआरा तैय्यबपुर थाना करारी जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया शेष अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहें। जामा तलाशी से अभियुक्त के पास से 01 अदद तमंचा 12 व 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर, 01 अदद मिस कारतूस 12 बोर तथा पिकअप में 01 राशि भैस व 01 राशि पड़िया बरामद किया गया। भैंस के बारे में पूछताछ की गयी तो अभियुक्त द्वारा बताया गया कि यह भैस थाना करारी अन्तर्गत ग्राम दुर्गापुर से चोरी कर लायी गयी है। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है।

 

गिरफ्तार अभियुक्त-

 

1. इरसाद उर्फ अलीत खान पुत्र महताब नि0 गुआरा तैय्यबपुर थाना करारी जनपद कौशाम्बी।

 

पंजीकृत अभियोग

 

1. मु0अ0सं0 187/ 23 धारा 307/353/411 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना महेवाघाट जनपद कौशाम्बी।

 

अनावरित अभियोग-

 

1. मु0अ0सं0 243 / 23 धारा 379 भादवि थाना करारी जनपद कौशाम्बी।

 

विवरण बरामदगी-

 

1. 01 अदद तमंचा 12 व 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर, 01 अदद मिस कारतूस 12 बोर 2. एक अदद पिकअप वाहन ( UP 70ET 6041 )

 

3. 01 राशि भैस व 01 राशि पडिया

 

गिरफ्तार करने वाली टीम-

 

1. उ0नि0 बलराम सिंह

 

2. हे0का0 मुकेश

 

3. का0 नितेश तिवारी

 

4. का0 विनेश कुमार

 

5. का0 विजय पाल

 

6. का0 अजय शर्मा

"
""
""
""
""
"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *