कैबिनेट रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी देवबंद की जनता को नई सौगात
-अब देवबंद में भी होगा वंदे भारत ट्रेन का स्टॉपेज

देवबंद। संवाददाता

मोदी सरकार के कैबिनेट रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने देवबंद में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार घोटालों की सरकार थी। जिसका परिणाम भारत की आर्थिक विकास दर काफी नीचे चली गई थी। कांग्रेस सरकार के शासनकाल में हुए घोटालों को देश की जनता आज तक नहीं भूली है।

भाजपा सरकार ने हीं घोटाले के गुनहगारों को जेल भेजने का काम किया है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व की सबसे बड़ी सैन्य शक्ति बनकर उभर रहा है। आर्थिक विकास दर देश की आज अन्य देशों के मुकाबले काफी मजबूत है। उन्होंने कहा मोदी सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल देश के विकास की एक नई इबारत लिख रहे हैं।

देश में रेल और संचार क्रांति का एक नया युग स्थापित हुआ है। आने वाले समय में देश के अंदर और वंदे भारत ट्रेन संचालित की जाएंगी जिस का खाका तैयार किया जा रहा है।

प्रेस वार्ता के दौरान कैबिनेट रेल मंत्री ने देवबंद में वंदे भारत ट्रेन का स्टॉपेज देने की घोषणा करते हुए कहां की अब एक गरीब व्यक्ति भी वंदे भारत जैसी ट्रेन में सफर कर सकेगा। प्रेस वार्ता को पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा, पीडब्ल्यूडी मंत्री कुंवर बृजेश सिंह, औद्योगिक विकास मंत्री जसवंत सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल और क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र ने भी संबोधित किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र सैनी, प्रदेश मंत्री चंद्रमोहन शर्मा, जिला प्रभारी बीडी शर्मा, देवबंद नगरपालिका के नवनियुक्त चेयरमैन विपिन गर्ग आदि रहे।

 

रिपोर्ट प्रशांत त्यागी

"
""
""
""
""
"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *