त्यागी महासभा की बैठक का आयोजन, नए पदाधिकारियों की हुई घोषणा

अनुज त्यागी/राजसत्ता पोस्ट

सहारनपुर।आज दिनांक 20 सितम्बर को त्यागी महासभा सहारनपुर द्वारा पुवारका ब्लाक एवं सढोली ब्लाक की संयुक बैठक का आयोजन ग्राम माटकी में धर्मपाल त्यागी के आवास पर 12 गांव के गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया।

बैठक में त्यागी समाज के संगठन एवं श्रीकांत त्यागी प्रकरण को लेकर गम्भीरता पूर्ण विचार किया गया और पुवारका तथा सढौली ब्लाक में त्यागी महासभा का विस्तार करते हुये पदाधिकारियो को सर्व सम्मति से नियुक्त किया गया।

सभा की अध्यक्षता दुश्यंत त्यागी द्वारा की गयी, जिनका त्यागी महा सभा सहारनपुर के अध्यक्ष शिवकुमार त्यागी ने पुष्प माला से स्वागत किया।

दिनेश कुमार त्यागी उर्फ मिन्टू को ब्लाक पुवारका के त्यागी महासभा सहारनपुर के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया वही धर्म पाल त्यागी माटकी को सढौली ब्लाक के अध्यक्ष नियुक्त किया गया, अरविंद त्यागी गाँव लंढोरा को पुवारका ब्लाक का उपाध्यक्ष बनाया गया, सभी गणमान्यो ने नव नियुक्त पदाधिकारियो का माल्यापर्ण कर स्वागत किया तथा करतल ध्वनि से हर्ष व्यक्त किया। आज के कार्यक्रम का श्रेय संयोजक के रूप में नवनियुक्त उपाध्यक्ष अरविंद त्यागी को ही दिया गया,कार्यक्रम में नवनीत त्यागी जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष सहारनपुर, अजय कुमार त्यागी ब्लाक अध्यक्ष नागल, अरविंद त्यागी , जिलाध्यक्ष शिव कुमार त्यागी जिला प्रभारी महेन्द्र सिंह त्यागी, धर्म पाल त्यागी ने बैठक को संबोधित किया, सभी नवनियुक्त पदाधिकारियो ने संकल्प लिया कि हम तनमन धन से संगठन के साथ रहेगे तथा एक सूत्र में बंधकर सगंठन की सेवा व विस्तार करते हुये संगठन की शक्ति वर्धन करेगे, मंच का संचालन अर्जुन सिंह त्यागी ने किया।

बैठक में मुख्यरूप से उमेश त्यागी जिला महामंत्री, विपिन त्यागी,प्रहलाद त्यागी सुशील त्यागी, शिवकुमार त्यागी,राजवीर त्यागी, प्रवीन त्यागी, राकेश प्रधान, संजय त्यागी, सन्दीप त्यागी, सुनील त्यागी, पवन त्यागी, नितिन त्यागी, सुनील त्यागी, जयदेव त्यागी कार्तिक त्यागी संजय त्यागी, राकेश त्यागी सहित सैकड़ो की संख्या में समाज के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।।

"
""
""
""
""
"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *