देवबंद में आयोजित महापंचायत में उमड़ा जनसैलाब,सहारनपुर समेत आसपास के जनपदों से पहुंची हजारों लोगों की भीड़

प्रशांत त्यागी, देवबंद।

त्यागी भूमिहार ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगे राम त्यागी ने कहा देश के राजनीतिक दलों ने त्यागी भूमिहार समाज को अछूत बनाकर रख दिया है। अब समाज अपनी राजनीतिक हिस्सेदारी तय करने वाले दल को ही समर्थन देगा।

शुक्रवार को देवबंद के देवीकुंड मैदान पर हजारों लोगों की भीड़ को संबोधित करते हुए मांगेराम त्यागी ने कहा की देश के विकास में त्यागी भूमिहार ब्राह्मण ‌ समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। लेकिन देश के राजनीतिक दलों ने आज इस समाज को अछूत बनाकर छोड़ दिया है। समाज का राजनीतिक रूप से तिरस्कार किया जा रहा है जो अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा त्यागी भूमिहार समाज हमेशा से ही राष्ट्रवादी रहा है और भाजपा को बनाने में त्यागी समाज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

जनसंघ के समय से लेकर आज तक त्यागी समाज अपना सौ प्रतिशत वोट बीजेपी को ही देता आ रहा है लेकिन भाजपा ने समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी खत्म कर दी है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा या तो राजनीतिक दल त्यागी भूमिहार समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी तैयार कर दे वरना बहिष्कार के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि भाजपा में बैठे कुछ लोग समाज का शोषण कर रहे हैं ऐसे लोगों को अब मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने देवबंद की धरती से भाजपा समेत देश के अन्य राजनीतिक दलों के हाई कमान को सीधा संदेश दिया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 19 लोकसभा सीटों में से 6 लोकसभा सीट तय कर दें, वरना त्यागी समाज का वोट उनको अब की बार मिलने वाला नहीं है। जिला अध्यक्ष सुशील त्यागी‌ और दीपक उर्फ बॉबी त्यागी ने कहा कि त्यागी समाज किसी का गुलाम नहीं है समाज अपने भाग्य का फैसला अब खुद करेगा। ज्ञानेश्वर त्यागी और शिवकुमार त्यागी ने कहा त्यागी ब्राह्मण समाज राष्ट्रवादी सोच का समाज है लेकिन इसकी कमजोरी का राजनीतिक दल लाभ न उठाएं।

महापंचायत को अक्षय त्यागी, पवन त्यागी, ऋषभ त्यागी, अनुज त्यागी, अजय त्यागी, शिवमणि त्यागी, अंकुर त्यागी, प्रदीप त्यागी ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता स्वतंत्रता सेनानी गंगाशरण त्यागी और संचालन सौराज त्यागी ने किया।

इस मौके पर विक्रांत त्यागी, संदीप त्यागी, मोंटी त्यागी, सचिन त्यागी, पवन त्यागी, सत्येंद्र त्यागी, पूर्व प्रधान ऋषिराज त्यागी, अर्जुन त्यागी मौजूद रहे।

महापंचायत में ट्रैक्टर रहे विशेष आकर्षण का केंद्र

शुक्रवार को देवबंद के देवीकुंड मैदान पर आयोजित त्यागी भूमिहार ब्राह्मण महासभा में समाज के लोग ट्रैक्टर, बसों समेत अन्य वाहनों से पहुंचे। लेकिन महापंचायत में ट्रैक्टर से पहुंचे त्यागी समाज के लोग आकर्षण का केंद्र है इस दौरान युवाओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए समाज एक जुट का संकल्प लिया।

महापंचायत को लेकर देवबंद में बरती गई विशेष सतर्कता तैनात रहे अधिकारी

महापंचायत को लेकर प्रशासन सुबह से ही सतर्क रहा जहां एक और एसपी देहात सागर जैन और एडीएम प्रशासन देवबंद में मौजूद रहे तो वहीं दूसरी ओर एसडीएम अंकुर वर्मा व सीओ देवबंद समय-समय पर महापंचायत का पुलिस बल के साथ निरीक्षण करते रहे इस दौरान जुम्मे की नमाज को लेकर जारी किए गए अलर्ट और महापंचायत को देखते हुए देवबंद ने भी विशेष सतर्क बरती गई। खुफिया विभाग के अधिकारी भी ‌ मौके पर मौजूद रहे और पल-पल की अपडेट सहारनपुर से लेकर लखनऊ तक देते रहे।

प्रशांत त्यागी

"
""
""
""
""
"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *