मेरठ।त्यागी भूमिहार संयुक्त महासभा के आह्वान पर आज दिनांक 31-12-2023 कि रविवार को राम सहाय इंटर कॉलेज मेरठ में त्यागी संसद का आयोजन किया गया

संसद को संबोधित करते हुए सभा के अध्यक्ष करनल अमरदीप त्यागी ने कहा कि आज समय की मांग है कि सेना में त्यागी भूमिहार रेजीमेंट की स्थापना की जाए करनल त्यागी ने बताया कि मंगल पांडे के विद्रोह के कारण त्यागी भूमिहार रेजीमेंट को अंग्रेजी सरकार द्वारा भंग कर दिया था करनल अमरदीप त्यागी ने जोरदार तरीके से सेना में त्यागी भूमिहार रेजीमेंट की स्थापना की मांग को रखा त्यागी संसद को संबोधित करते हुए पूर्व डीएसपी श्री सुनील त्यागी ने चौधरी रघुवीर नारायण सिंह त्यागी (असौडा रियासत) को भारत सरकार से भारत रत्न दिए जाने की मांग रखी त्यागी संसद में मुजफ्फरनगर बार काउंसिल के 10 बार अध्यक्ष रह चुके राजेश्वर त्यागी व कार्यक्रम संचालक राजेश त्यागी खंद्रावली ने त्यागी समाज को आरक्षण दिए जाने की मांग को रखा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि करनल अमरदीप त्यागी ने कहा कि उत्तर प्रदेश कैबिनेट में त्यागी समाज को प्रतिनिधित्व दिए जाने की मांग रखी त्यागी भूमिहार संयुक्त महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील त्यागी किसोला ने राज्यसभा में त्यागी समाज को प्रतिनिधित्व की मांग रखी तत्पश्चात वरिष्ठ नेता चौधरी प्रदीप त्यागी रासना ने इन सभी मांगों को सामूहिक रूप से निम्न प्रकार रखा

1- त्यागी समाज को सरकारी नौकरी में आरक्षण दिया जाए
2- विभिन्न अयोगो और निकाय में उचित प्रतिनिधित्व दिया जाए
3- उत्तर प्रदेश कैबिनेट में त्यागी समाज को प्रतिनिधित्व दिया जाए
4- राज्यसभा में त्यागी समाज को प्रतिनिधित्व दिया जाए
5- चौधरी रघुवीर नारायण सिंह त्यागी को भारत रत्न दिया जाए
अंत में त्यागी संसद ने उपरोक्त मांगों को हाथ उठाकर पारित किया इन मांगों को त्यागी भूमिहार संयुक्त महासभा द्वारा राज्य सरकार और केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा और यदि मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो आगामी लोकसभा में त्यागी समाज भाजपा का खुलकर विरोध करेगा कार्यक्रम में शिक्षा और खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर अलाना त्यागी, अभिनव त्यागी, आकाश त्यागी, चेतन त्यागी, अधिराज त्यागी, तेजस त्यागी मनु त्यागी व सुधांशु त्यागी को मुजफ्फरनगर के बार काउंसिल अध्यक्ष श्री प्रमोद त्यागी ने सम्मानित किया 80 वर्ष से अधिक आयु वाले वरिष्ठ सदस्यों को बिजनौर के वरिष्ठ नेता अवनीश त्यागी ने शॉल उड़ाकर सम्मानित किया इसके अलावा सभा के अध्यक्ष न्यायाधीश श्री शिव शर्मा जी ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में ख्याति प्राप्त व्यक्तियों को सम्मानित किया जिममे डॉ सविता त्यागी, डॉ मनीषा त्यागी, श्री राजेंद्र प्रसाद त्यागी, सूर्य देव त्यागी, श्री प्रदीप त्यागी रासना, सुनील त्यागी पिलाना, विनोद त्यागी पिलाना, डॉ वीपी त्यागी, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित श्री आसाराम त्यागी, वरिष्ठ किसान नेता चौधरी मांगेराम त्यागी स्याना, राजेश त्यागी खंदरावली, संजीव त्यागी पुरा, श्री राजन त्यागी( न्यायाधीश बाल न्यायालय), श्रीमती सुषमा त्यागी, श्री राजकुमार त्यागी,इंजीनियर उदयवीर त्यागी को सम्मानित किया त्यागी संसद में भाग लेने वाले सभी त्यागी संगठनों के अध्यक्षों का भी फूलमाला पहनकर व शॉल उड़ाकर सम्मानित किया त्यागी संसद के अध्यक्ष न्यायाधीश श्री शिव शर्मा और कार्यक्रम अध्यक्ष करनल अमरदीप त्यागी व मुख्य अतिथि अमरीश त्यागी रहे तथा कार्यक्रम का संचालन राजेश त्यागी खंद्रावली और रतीश प्रकाश त्यागी ने संयुक्त रूप से किया कार्यक्रम के अंत में त्यागी भूमिहार संयुक्त महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील त्यागी किसौला ने त्यागी संसद में भाग लेने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।।

"
""
""
""
""
"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *