जीत से जनता के सम्मान, विकास व भाईचारे को बहाल किया जाएगा- हरेन्द्र मलिक

मुजफ्फरनगर
चरथावल विधानसभा क्षेत्र के इंडिया गठबंधन दलों के पदाधिकारियों कार्यकताओं व क्षेत्रीय जिमेदार लोगो की बघरा के सिंचाई विभाग डाक बंगले पर आयोजित सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता ठाकुर सुखपाल सिंह व संचालन वरिष्ठ नेता राजकिशोर शर्मा व सपा प्रदेश सचिव नोशाद अली द्वारा किया गया।
मीटिंग में हजारों लोगों की उपस्थिति में इंडिया गठबंधन के लोकसभा प्रत्याशी हरेद्र मलिक ने कहा कि क्षेत्र के विकास, सम्मान व भाईचारे की बहाली के लिए इस क्षेत्र में गठबंधन को जीताना जरूरी है। उन्होंने सर्वसमाज के आये लोगो व गठबंधन दलों के कार्यकर्ताओं से अपील करते हुऐ कहा कि किसान मजदूर नोजवानों के भविष्य को भाजपा सरकार ने चौपट कर दिया है। भाजपा सरकार मे बढ़ती महंगाई लोगो के लिये अभिशाप बन गयी है इन हालात को सुधारने के लिए सपा कांग्रेस सहित अन्य दलों से बने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को विजयी बनाकर बिगड़े हालात को सुधारने के लिए सभी को एकजुट होना होगा।

चरथावल विधानसभा के सपा विधायक पंकज मलिक ने अपने सम्बोधन में कहा कि भाजपा सरकार में फैले भ्र्ष्टाचार से जनता अज़ीज़ आ चुकी है इस भ्र्ष्टाचार व फैली नफरत को दुर करने के लिए गठबंधन को मजबूती से जीताना होगा उन्होंने विकास व सम्मान के लिए गठबंधन प्रत्याशी हरेन्द्र मलिक को समर्थन देने के लिए आगे आने का आह्वान किया।
सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी ने अपने सम्बोधन में सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वह अपने गठबंधन के कांग्रेस सहित गठबंधन के नेताओं कार्यकर्ताओ के साथ तालमेल बनाकर प्रत्येक गांव मोहल्ले में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी हरेन्द्र मलिक की जीत के लिए कमान सम्भाले। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर लोकसभा में सर्वसमाज का भारी समर्थन गठबंधन प्रत्याशी हरेन्द्र मलिक को मिलने से गठबंधन की बड़ी जीत होगी।
मीटिंग को गठवाला खाप के मुखिया चौधरी श्याम सिंह,समाजवादी पार्टी के राष्ट्रिय सचिव राकेश शर्मा,राजकुमार यादव,वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुफरान काज़मी,सपा प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर,सपा महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र बॉबी त्यागी,सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्यामलाल बच्ची सैनी,सपा जिला महासचिव चौधरी विकिल गोल्डी अहलावत, सपा नेता बॉबी त्यागी कोल,सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन,सपा प्रदेश सदस्य तहसीन मंसूरी, सपा जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह भाटी, सुरेश पाल प्रजापति, आमिर कासिम एडवोकेट,शमशेर मलिक,रोहन त्यागी,पूर्व जिलाध्यक्ष सतेंद्र सैनी, पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढ़ती, अलीम सिद्दीकी, रमेश चंद शर्मा,महानगर महासचिव सलीम मलिक,कांग्रेस नेता अब्दुल्ला काज़ी,इकराम पहलवान,सपा विधानसभा अध्यक्ष इमरोज पायलट,अकरम खान,अथर चौधरी मोइन अहमद,आत्माराम शर्मा, सुधीर भूषण गोस्वामी, रविकांत त्यागी,आसिफ प्रधान, मित्तरपाल प्रधान,सुरेंद्र भगत, सर्वेन्द्र चेयरमैन, आशीष त्यागी, खुर्रम प्रधान आदि ने सम्बोधित किया।


सभा मे मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता बिजेन्द्र मलिक,सरदार घनश्याम सिंह,बॉबी त्यागी,सपा नेता जुनैद रउफ, आशीष त्यागी,मुरसलीन चौधरी, सुमित प्रधान,सहदेव सिंह, डॉ इरफान,संजू प्रधान,विमल शर्मा, शुभम कश्यप,रतन सिंह, रिहान प्रधान,योगेश प्रधान,रामनाथ निर्वाल सहित क्षेत्रीय कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में क्षेत्रीय प्रधान,पूर्व प्रधान सहित हजारों लोग मौजूद रहे।

"
""
""
""
""
"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *