हाथरस। उत्‍तर प्रदेश के जनपद हाथरस की कोतवाली सदर क्षेत्र के नवीपुर इलाके में गुरुवार को एक महिला ने अपने देवर की गला घोंटकर हत्या कर दी। उसका शव घर में ही छिपा दिया। देर रात महिला ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी तो खलबली मच गई। पुलिस ने महिला के घर से शव को बरामद किया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

गला दबाकर की हत्‍या

नवीपुर निवासी 35 वर्षीय सुशीला के पति पवन कुमार प्राइवेट कंपनी में सेल्समैन हैं, और छत्तीसगढ़ में कार्यरत हैं। हाथरस के नहरोई में सुशीला का मायका है। ससुराल जेबर में हैं। महिला के पिता का एक मकान हाथरस के नवीपुर में है। इसी मकान में वह तीन बच्चों के साथ रहती है। उसकी सबसे बड़ी बेटी 11वीं में, दूसरी बेटी 8वीं कक्षा में और बेटा 10वीं कक्षा में पढ़ रहा है। महिला का ममेरा देवर 30 वर्षीय भूपेंद्र निवासी गांव सिकंदरपुर थाना मांट मथुरा गुरुवार को उसके घर पर आया हुआ था। किसी बात को लेकर दोनों का विवाद हुआ और सुशीला ने दुपट्टे से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी।

महिला ने घर में छिपा दिया देवर का शव

हत्या के बाद उसका शव घर में ही छिपा दिया। रात तक वह शव को छिपाए रही। देर रात महिला हाथरस सदर कोतवाली पहुंच गई। वहां पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। महिला ने पुलिस को सिर्फ इतना कहा है कि देवर उसे अक्सर परेशान करता था। जिसके चलते उसने हत्या कर दी है। यह जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मियों में खलबली मच गई।

महिला से पूछताछ जारी

एसएचओ लोकेश कुमार भाटी पुलिस टीम के साथ महिला के घर गए और कमरे से भूपेंद्र के शव को बरामद किया। सीओ सुरेंद्र सिंह और फारेंसिक टीम ने घटना स्थल पर जाकर छानबीन की। एसएचओ लोकेश भाटी ने बताया कि महिला से पूछताछ की जा रही है।

"
""
""
""
""
"

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *