हर जाति वर्ग की महिलाओं को मिले उनके अधिकार-मधु चौधरी
मुज़फ्फरनगर।महिला आरक्षण कानून को सभी दलों ने बिना सवाल किए समर्थन दिया लेकिन सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्पष्ट मांग रखी कि महिला आरक्षण कानून में पिछडो दलितों अल्पसंख्यक महिलाओं को उनकी संख्या के आधार पर भागीदारी मिले। आज एकमात्र समाजवादी पार्टी ही सभी जाति वर्ग की महिलाओं के अधिकार की आवाज़ बन रही है।यह विचार समाजवादी महिला सभा जिलाध्यक्ष सुषमा सैनी द्वारा जिला कार्यकारिणी की घोषणा पर आयोजित सभा मे सपा महिला सभा प्रदेश महासचिव व जनपद प्रभारी व मुख्य अतिथि मधु चौधरी द्वारा व्यक्त किये गए।


सपा महिला सभा जिलाध्यक्ष व पूर्व चेयरपर्सन सुषमा सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार में बढ़ती महंगाई व घटते रोजगार का सबसे बड़ा दंश महिलाओं को झेलना पड़ा है। बढ़ती महंगाई ने महिलाओं की रसोई के बजट को बुरी तरह प्रभावित किया है।महिलाओं के प्रति बढ़ते जघन्य अपराधों को रोकने में भाजपा की विफलता सबके सामने है उन्होंने कहा कि मुज़फ्फरनगर समाजवादी महिला सभा की मजबूत कार्यकारिणी महिलाओं पर अत्याचार के विरुद्ध उनकी सशक्त आवाज़ बनेगी।
सभा की अध्यक्षता कर रहे सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी ने कहा कि महिलाओं के उत्पीड़न पर भाजपा सरकार रोक लगाए अन्यथा सपा महिला सभा आंदोलन की राह पर होगी।
पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी ने कहा कि पिछडो की वोट लेकर भी भाजपा उनको सम्मान नही न देकर उनके उत्पीड़न व अधिकारों की अनदेखी कर रही है जिसको समाजवादी पार्टी बर्दाश्त नही करेगीं।


समाजवादी महिला सभा जिलाध्यक्ष सुषमा सैनी द्वारा अपनी जिला कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए जिला महासचिव कमलेश देवी,जिला कोषाध्यक्ष गुड़िया सैनी जिला उपाध्यक्ष सविता वाल्मीकि,शकीला अंसारी, जिला सचिव सभासद बबली,सुधा शर्मा, फातिमा बेगम, सफिया बेगम,संगीता सैनी,शाजिया सिद्दीकी, मीनू सैनी,प्रिया शर्मा,नीरू वाल्मीकि, सन्तोष प्रजापति व नीता शर्मा को व जिला कार्यकारिणी सदस्य में रुबीना कुरैशी,सन्तोष सैनी,पिंकी चौधरी, गीता,प्रीति शर्मा,कमलेश सैनी,मुनेश सैनी,विजय लक्ष्मी,प्रमिता,उमेश वाल्मीकि,रमेशो,
,निर्मला चौधरी, शमीरू,दीपा कोरी, ओमकली कश्यप, बबली जोया तथा विधानसभा अध्यक्ष खतौली निशा कल्याण विधानसभा अध्यक्ष मीरापुर शाहीन राणा नगर अध्यक्ष शाहपुर ममता कश्यप नगर अध्यक्ष जानसठ अफसाना अंसारी की घोषणा की गई। सभा का संचालन सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में महिला कार्यकर्ताओ के अलावा सपा जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह कोरी,सपा महानगर महासचिव सलीम मलिक,सपा नेता हाजी गुफरान तेवड़ा,पंकज सैनी,मेहरबान चौधरी, नदीम राणा मुखिया, नवेद रँगरेज, हुसैन राणा,सईदुजम्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

"
""
""
""
""
"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *