अनुज त्यागी/राजसत्ता पोस्ट

मुजफ्फरनगर।रविवार शाम भाजपा नेता विपुल त्यागी बेहड़ी के द्वारा त्यागी सभा भवन फ्रेंड्स कॉलोनी में त्यागी समाज की एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें त्यागी समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया

भाजपा युवा नेता विपुल त्यागी के नेतृत्व में त्यागी समाज के लोगों ने आज यूपी सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल का फूल माला पहनाकर सम्मानित किया और नगर पालिका परिषद सीट से भाजपा प्रत्याशी मीनाक्षी सरूप को समर्थन देने का समर्थन किया

यूपी सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने त्यागी समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि त्यागी समाज हमेशा भाजपा के साथ है और भाजपा हमेशा त्यागी समाज का सम्मान करती है

भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने त्यागी समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया

त्यागी सभा भवन के अध्यक्ष हरिओम त्यागी ने बोलते हुए कहा त्यागी समाज बहुत बड़ा समाज है और समाज के लोग सभी पार्टियों में हैं लेकिन आज हमने त्यागी सभा भवन का समर्थन भाजपा को किया है

हरिओम त्यागी अध्यक्ष त्यागी सभा भवन

भाजपा नेता विपुल त्यागी ने बोलते हुए कहा आज त्यागी सभा भवन ने सर्वसम्मति से आदरणीय भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी में विश्वास जताते हुए और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा नीति है और जो सम्मान उनके राज्य में उत्तर प्रदेश में महिलाओं को युवाओं को और किसानों को मिल रहा है उसके सापेक्ष त्यागी समाज ने संपूर्ण भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप को समर्थन दिया है

भाजपा नेता विपुल त्यागी

बता दे कल त्यागी सभा भवन में त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई थी जिसमें कपिल देव अग्रवाल का विरोध करने की बात कही थी लेकिन आज उसके उलट त्यागी सभा भवन में ही यूपी सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल को बुलाकर फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया और भाजपा को समर्थन देने की बात कही गई जबकि कल भाजपा के विरोध में बैठक की गई थी
भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा त्यागी समाज और ब्राह्मण समाज भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़ा है

सभा की अध्यक्षता सुरेश त्यागी युवा मंच का संचालन अविनाश त्यागी ने किया

इस दौरान मुख्य रूप से हरिओम त्यागी अध्यक्ष त्यागी सभा भवन, नरेश त्यागी ,प्रमोद त्यागी , भाजपा नेता RN त्यागी,भाजपा नेता पिंटू त्यागी, मनोज त्यागी ,सतेंद्र त्यागी ,दर्शन लाल त्यागी ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरीश त्यागी ,शिवम त्यागी , संजीव त्यागी एडवोकेट ,अमित त्यागी एडवोकेट, विशाल त्यागी एडवोकेट, अनुज त्यागी, सीताराम त्यागी ,पंकज त्यागी,जिला पंचायत सदस्य डॉक्टर विपिन त्यागी,जिला पंचायत सदस्य जिला पंचायत सदस्य अरुण त्यागी ,कपिल त्यागी मंडल अध्यक्ष भाजपा, रजनीश त्यागी ,अमित त्यागी, शिवम त्यागी, सुशील त्यागी, डॉक्टर राजपाल त्यागी, अरुण त्यागी ,राधेश्याम त्यागी एडवोकेट, अंकुर त्यागी एडवोकेट, पंकज त्यागी बृजेश त्यागी ,सोनू त्यागी भैसानी, बॉबी त्यागी ,विदित त्यागी ,माचो त्यागी सहित त्यागी समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।।

"
""
""
""
""
"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *