सुनील त्यागी को सर्वसम्मति से क्षेत्रीय त्यागी समाज का अध्यक्ष चुना गया

अनुज त्यागी/राजसत्ता पोस्ट

मुज़फ़्फ़रनगर।त्यागी सभा भवन फ्रेंड्स कॉलोनी में आज शाहपुर क्षेत्रीय त्यागी समाज ने एक प्रेसवार्ता की जिसमे रवि त्यागी और योगेश त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कल दिनांक 10 सितंबर को त्यागी समाज (क्षेत्र शाहपुर) के त्यागी समाज के 12 गावो की एक बैठक का आयोजन मुबारिकपुर में मोनू त्यागी के आवास पर संपन्न हुई,जिसमे त्यागी समाज के क्षेत्रीय अध्यक्ष शाहपुर क्षेत्र सतपाल त्यागी के आकस्मिक निधन के कारण यह पद खाली चल रहा था जिस कारण क्षेत्रीय अध्यक्ष त्यागी समाज के दायित्व के लिए इस बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता चौधरी रामफल त्यागी ने व मंच संचालन राजेश त्यागी ने किया बैठक में सर्वसम्मति से सुनील त्यागी पूर्व प्रधान सोहंजनी तगान को क्षेत्रीय त्यागी समाज शाहपुर क्षेत्र चुना गया।

आज प्रेस वार्ता के दौरान त्यागी सभा के अध्यक्ष हरिओम त्यागी घलौली ने नवनियुक्त क्षेत्रीय त्यागी समाज के अध्यक्ष सुनील त्यागी को शुभकामनाएं देते हुए कहा हम पूरी उमीद है सुनील जी समाज को साथ लेकर चलेंगे और समाज की आवाज उठाने का कार्य करेंगे।

पूर्व अध्यक्ष त्यागी सभा उमेश त्यागी,महामंत्री ब्रह्मप्रकाश त्यागी,अनुज त्यागी केंदुकी, विवेक त्यागी, बृजेश त्यागी, सूर्यकांत त्यागी,हिमांशु त्यागी माचू,ने नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनील त्यागी को शुभकामनाएं दी।

कल बैठक में मुख्यरूप से रवि त्यागी प्रधान पुरा, कुलदीप त्यागी प्रधान चाँदपुर, जोनु त्यागी प्रधान दिनकरपुर,मनीष त्यागी प्रधान निजामपुर,विदुर त्यागी पुरा, पंकज त्यागी,सुनील त्यागी प्रधान मोरकुक्का, संतोष बाबूजी,यशवंत त्यागी एवम 12 समस्त ग्रामों के सम्माननीय व्यक्ति उपस्थित रहे।

कल गांव मुबारिकपुर में हुई बैठक के कुछ फोटो

 

यह है शाहपुर क्षेत्र के त्यागी समाज के गांव

सोहंजनी तगान,निजामपुर,निर्माना,निर्माणी,मारकपुर,पूरा,चांदुपर, दिनकरपुर,डबल,मोरकुक्का,धनायन, खुब्बापुर

"
""
""
""
""
"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़ें