समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुमैया राणा के मुजफ्फरनगर आगमन पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया

मुजफ्फरनगर।राष्ट्रीय प्रवक्ता समाजवादी पार्टी सुमैया राणा जनपद के खतौली ग्राम पलड़ी तथा नगर में सपा महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र त्यागी बॉबी व पूर्व महानगर अध्यक्ष वसी अंसारी एडवोकेट द्वारा आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में पहुंची।

सपा महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र त्यागी बॉबी द्वारा शकुंतलम बैंकट हॉल में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुमैया राणा ने कहा की केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार तानाशाही के बल पर लोकतंत्र का गला घोट रही है। संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता को कुचला जा रहा है उन्होंने कहा कि लोकतंत्र बचाने के लिए समाजवादी पार्टी व इंडिया गठबंधन को मजबूत करना होगा। सुमैय्या राणा ने कहा कि किसान मजदूर नौजवान तथा महिलाओं को एकजुट होकर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की लोकतंत्र बचाने की मुहिम को मजबूती देनी होगी।


जन संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने कहा की समाजवादी पार्टी के कार्य कर्ताओं को गांव गांव व गली-गली पहुंचकर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के लोकतंत्र बचाने की मुहिम को मजबूत करना होगा। उन्होने भाजपा द्वारा फूट डालो राज करो की साजिश से जनता को सावधान करने की अपील की। सपा महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र त्यागी बॉबी ने अपने संबोधन में किसान मजदूर नौजवान के अधिकारों की मजबूती से लड़ाई लड़ने वाली समाजवादी पार्टी को जाति वर्ग का भेद मिटाकर मजबूत करने का आह्वान किया।


सपा नेता राकेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहां की भाजपा सरकार में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी तथा तानाशाही पूर्ण नीतियों से जनता बेहाल है तथा समाजवादी पार्टी ही जनता के हितों की लड़ाई लड़ने में सक्षम है। पूर्व महानगर अध्यक्ष वसी अंसारी एडवोकेट व ग्राम पलड़ी में सपा विधानसभा अध्यक्ष बुढ़ाना अकरम खान द्वारा आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम को भी मुख्य अतिथि सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुमैया राणा द्वारा संबोधित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सपा नेता साजिद हसन व अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी द्वारा की गई।


कार्यक्रम को मुख्य रूप से सपा प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर, सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्यामलाल बच्ची सैनी, सपा जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह भाटी, सपा नेता साजिद हसन, सपा जिला महासचिव गोल्डी अहलावत,सपा नेता असद पाशा,पवन बंसल,अब्दुल्ला कुरैशी, शमशेर मलिक,आशीष त्यागी बेहड़ी,हाजी इमरान सिद्दीकी, पंकज सैनी,सरदार तरनजीत सिंह,हाजी जावेद आढ़ती,इरशाद गुज्जर, पवन पाल, रामपाल सिंह पाल,हारून खान, जावेद सोल्जर,मास्टर अल्ताफ,जावेद सोल्जर, दुर्गेश पाल,सभासद अन्नू कुरैशी, सभासद शहजाद आदि ने संबोधित किया।
कार्यक्रम में रवि कुमार,चौधरी यशपाल सिंह,हाजी गुफरान, राशिद मलिक, दुर्गेश पाल सलीम अंसारी वसीम राणा अरशद मलिक नदीम मलिक शाहिद कुरेशी काजी दानिश सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

"
""
""
""
""
"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *