मुज़फ्फरनगर।सपा नेता मुनीश त्यागी और जिलापंचायत सदस्य अरुण त्यागी भाजपा में हुए शामिल, आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने खतौली के रजवाड़ा फार्म में दोनों नेताओं को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई, दोनो नेताओ ने आज सुबह केंद्रीय मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान से भी की थी मुलाकात।

मुनीश त्यागी केंद्र सरकार में भारतीय खाद निगम के महत्वपूर्ण पद पर 8 साल तक निदेशक के पद पर रह चुके है मुनीश त्यागी की गिनती एक समय जेडीयू के बड़े नेताओं में होती थी और केसी त्यागी व शरद यादव के खास लोगो मे थे बाद में मुनीश त्यागी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के सामने समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे वह जनपद मुज़फ्फरनगर के गांव फलौदा के रहने वाले है,जिला पंचायत सदस्य अरुण त्यागी बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव जीतकर जिलापंचायत सदस्य बने है वह जनपद मुज़फ्फरनगर के गांव बरला के रहने वाले है अरुण त्यागी के बड़े भाई स्व अरविंद त्यागी जिलापंचायत सदस्य रह चुके है ,अरुण त्यागी की पहचान क्षेत्र में एक सामाजिक नेता के तौर पर की जाती है।।

दोनों नेताओं की सदस्यता ग्रहण के समय क्षेत्रीय अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी मोहित बेनीवाल ,यूपी सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर वीरपाल निर्वाल, भाजपा जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल त्यागी मुख्य रूप से मौजूद रहे।।

मुनीश त्यागी का स्वागत करते पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी,पूर्व विधायक अशोक कंसल,देवबंद ब्लाक प्रमुख विजय त्यागी,पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल त्यागी व अन्य नेतागण।

"
""
""
""
""
"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *