सपा के राष्ट्रीय सचिव पहुंचे देवबंद, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक,पूर्व चेयरमैन चौधरी परविंदर सिंह के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

प्रशांत त्यागी, देवबंद

सपा के राष्ट्रीय सचिव हाफिज मोहम्मद उस्मान ने कहा स्वामी प्रसाद द्वारा दिए गए सनातन धर्म पर दिए गए बयान का सपा समर्थन नहीं करती है। सपा सभी धर्म का सम्मान करती है।

मंगलवार मंगलौर पुलिस चौकी के समीप स्थित एक बैंकट हॉल में आयोजित सम्मान समारोह में बोलते हुए सपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव हाफिज मोहम्मद उस्मान ने कहा कि समाजवादी पार्टी सर्व धर्म का सम्मान करती है। सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा सनातन धर्म को लेकर दिए गए विवादित बयान उनकी व्यक्तिगत राय है। उन्होंने कहा की सबसे पहले हम हिंदू हैं उसके बाद मुसलमान। सपा को किसी भी धर्म से बैर नहीं है। भाजपा सांसद द्वारा दिए गए विवादित बयान पर उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा प्रदेश और देश की भाजपा सरकार लोगों को धर्म के नाम पर लड़ने का काम कर रही है। भाजपा के शासन में देश की विकास गति रुक गई है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय समाजवादी का है। अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सपा 80 की 80 सीटें जीतेगी।

 

जिलाध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद और गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन चौधरी परविंदर ने कहा भाजपा सरकार के कार्यकाल में आम जनता त्रस्त है। युवाओं के पास रोजगार नहीं है, किसानों का गन्ना भुगतान नहीं हो पा रहा है और ग्रामीण क्षेत्र का विकास बिल्कुल रुक चुका है। कार्यक्रम के उपरांत सपा कार्यकर्ताओं ने चौधरी परविंदर सिंह के नेतृत्व में सपा के राष्ट्रीय सचिव हाफिज मोहम्मद उस्मान का फूल मालाओं से स्वागत किया।
कार्यक्रम को वरिष्ठ सपा नेता फुरकान त्यागी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रमेश पवार, चौधरी सुदेश पाल गुर्जर, चौधरी पदम सिंह, वाजिद त्यागी, मोहम्मद फुरकान प्रधान, सादा प्रधान, संजय त्यागी, राव अनवर, चौधरी रमेश, अब्दुल वाहिद त्यागी , लुकमान त्यागी, पूर्व सभासद आकिल , गुलफाम अंसारी , डॉ अजीत सिंह ,शमशाद चौधरी, प्रदीप चौधरी, रकम सिंह सैनी -किशन त्यागी, विनोद पूर्व प्रधान आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी रमेश पंवार और संचालन दिनेश प्रधान ने किया।

प्रशांत त्यागी/राजसत्ता पोस्ट

"
""
""
""
""
"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़ें