पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के किए कड़े बंदोबस्त

देवबंद क्षेत्र को 12 सेक्टरों में किया गया विभाजित

प्रशांत त्यागी, देवबंद।

होली पर्व के चलते पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किए है। देहात क्षेत्रों में इस बार होलिका का दहन लाल पगड़ी धारियों की सुरक्षा में होगा। ग्राम चौकीदारों और शांति समितियों को गांव-गांव में सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
लोकसभा चुनाव और होली पर्व के मध्य नजर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींचते हुए देवबंद क्षेत्र में इस बार सुरक्षा व्यवस्था के अभेद्द बंदोबस्त किए है। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में अर्धसैनिकों बलों के अलावा आरआरएफ, आईटीबीपी ‌ के जवान तैनात नजर आयेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन ने देवबंद जोन को 12 सेक्टरों में विभािजत किया है। प्रत्येक जोन में एक-एक मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस टीम की तैनात की जाएगी। किसी भी क्षेत्र से अप्रिय घटना मिलने के बाद पुलिस की टीम को महज 5 मिनट के अंदर ही मौके पर पहुंचना होगा। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था में डायल 112 पर तैनात पुलिस टीम को भी लगाया गया है।

वहीं, होलिका दहन तक ग्राम चौकी दारों को होलिका के पास ही तैनात रहना होगा। क्योंकि शराती तत्व होलिका दहन से पूर्व ही होली में आग लगा गांव का माहौल खराब कर सकते है। उधर, तीन दिन पूर्व सहारनपुर एसएसपी विपिन ताड़ा ने स्वयं देवबंद पहुंच होली पर्व के चलते सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी का जायजा लेते हुए पुलिस प्रशासन को सर्तक रहने के दिशा निर्देश दिए थे।, प्रभारी निरीक्षक संजीव चौधरी ने बताया होली पर्व के मध्य नजर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। माहौल खराब करने वाले शरारती तत्वों से सख्ती के साथ निपटा जाएगा।
……………………….

ड्रोन कैमरों से होगी निगरानी

पुलिस प्रशासन इस बार मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों की व्यवस्था भी की है। जिसका उद्धेश्य होली के दिन नशे में हुडदंग करने वाले शराती तत्वों को सबक सिखाना है। प्रभारी निरीक्षक यज्ञदत्त शर्मा ने कहा कि होली पर्व पर माहौल खराब करने वाले असमाजिक तत्वों से सख्ती के साथ निपटा जाएगा। ड्रोन कैमरों की मदद से खुराफातियों पर भी नजर रखी जाएगी।
………………

डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध : प्रभारी निरीक्षक

होली के पर्व पर नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में डीजे पर भी पूर्ण रुप से प्रतिबंध रहेगा। प्रभारी निरीक्षक संजीव चौधरी के मुताबिक बिना अनुमति के कोई भी जलूस नहीं निकलने दिया जाएगा। इस संबंध में डीजे संचालकों को भी दिशा निर्देश जारी किए गए है। अगर बिना अनुमति के डीजे का प्रयोग किया गया तो संबंधित डीजे स्वामी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
…………………..

वर्जन……

जनपद के सभी क्षेत्रों में होली के पर्व पर सुरक्षा व्यवस्ता कड़ी कर दी गई है। देवबंद क्षेत्र में विशेष सर्तकता बरती जा रही है। स्थानीय पुलिस के साथ खुफिया विभाग की टीम को भी असमाजिक तत्वों पर नजर बनाए रखने के लिए दिशा निर्देश जारी किए गए है।

*विपिन ताड़ा, एसएसपी सहारनपुर।*

प्रशांत त्यागी

"
""
""
""
""
"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *