दिल्ली बीजेपी युवा मोर्चा के नए प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सागर त्यागी को सौंपी गई. सागर त्यागी इससे पहले राजधानी में जिले के महामंत्री और मंत्री पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं. सागर त्यागी दिल्ली के बुराड़ी गांव के निवासी हैं, सागर त्यागी को पहले युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशि यादव की जगह पर बनाया गया है शशि यादव के खिलाफ अनुशासनहीनता की कार्यवाही की गई है और उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया है।
भाजपा कार्यालय मंत्री बृजेश राय ने पत्र जारी करते हुए लिखा की भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा जी के निर्देशानुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा, दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष पद पर श्री सागर त्यागी को नियुक्त किया जाता है,यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू की जाती है।
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सागर त्यागी ने मीडिया से बातचीत करते हुए मैं शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं. जिन्होंने एक गांव के युवा कार्यकर्ता पर भरोसा जताया है और में इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास रखूंगा।।
" "" "" "" "" "