मुज़फ्फरनगर
समाजवादी पार्टी में लगातार सक्रिय रहकर अतिपिछड़ों में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विचारों को पहुंचाने के अभियान में लगे युवा सपा नेता सचिन पाल मुज़फ्फरनगर को सपा में बड़ी जिम्मेदारी दी गयी है।
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा युवजन सभा राष्ट्रीय अध्यक्ष मौहम्मद फ़हद द्वारा सचिन पाल को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सदस्य की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गयी है।
सचिन पाल को राष्ट्रीय सदस्य मनोनीत किये जाने पर उनके समर्थको में बेहद उत्साह है। सचिन पाल ने नई जिम्मेदारी मिलने पर कहा कि पीडीए को सम्मान केवल समाजवादी पार्टी दे रही है।अति पिछडो को सपा से जोड़ने के लिए वह अपने अभियान को ओर गति देंगे।