Breaking news

देवबंद में बरसात ने तोड़ा 50 वर्ष का रिकॉर्ड, शहर से लेकर गांव तक पानी पानी

-भारी बरसात से गन्ना और धान की फसल प्रभावित

देवबंद, संवाददाता।

देवबंद में लगातार हो रही बरसात ने पिछले 50 वर्ष के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। भारी बरसात में आम जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। बरसात के चलते कई गांव में तो बाढ़ जैसे हालात हो चले हैं तो कई स्थानों पर पानी भरने से लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

तहसील क्षेत्र में लगातार हो रही बरसात में आम जनजीवन को प्रभावित किया है। क्षेत्र के खटोली, तल्हेडी बुजुर्ग, बचीटी, रणसूरा, रणखंडी समेत 20 से अधिक गांव में जलभराव होने के कारण लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कुछ गांव में तो बाढ़ जैसी स्थिति पैदा होने से लोगों के घरों में पानी घुस गया जिससे भारी नुकसान हुआ है। लगातार हो रही बरसात से फसलों पर भी भारी प्रभाव देखने को मिल रहा है। भारतीय किसान संघ के प्रदेश गन्ना संयोजक श्यामवीर त्यागी, उत्तर प्रदेश मुख्य मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा और किसान मित्र सभा के अध्यक्ष ठाकुर रणवीर सिंह ने बताया कि बरसात अधिक होने के कारण गन्ने की फसल पर रोगों का प्रभाव फैलने का खतरा बढ़ गया है। इसके अलावा धान की फसल की बुवाई भी प्रभावित हो रही है। किसान नेताओं ने बताया कि बरसात ने पिछले 50 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है लगातार हो रही बरसात से गन्ने की फसल को कीड़े व अन्य रोग भी लग सकते हैं।
उधर, भारी बरसात के चलते व्यापार भी प्रभावित हुए हैं। नगर के बाजारों में लोगों की भीड़ ना होने के कारण व्यापारी खाली हाथ बैठे हैं। स्कूल बंद होने से भी स्कूल संचालकों को भारी नुकसान पहुंचा है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले समय में बरसात और काफी तेज होगी। मौसम में गिरावट आने से आम लोगों ने गर्मी से राहत जरूर महसूस की है।

रिपोर्ट प्रशांत त्यागी

"
""
""
""
""
"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *