देवबंद में आयोजित हुआ भाजपा का वोटर चेतना सम्मेलन,पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा समेत कई भाजपा नेता हुए कार्यक्रम में शामिल

प्रशांत त्यागी, देवबंद। संवाददाता

‌ पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार जनता के बीच रहकर विकास कार्यों को गति दे रही है। देश आज विश्व गुरु बनने की ओर है। विपक्षी दलों के पास भाजपा के खिलाफ कोई भी मुद्दा नहीं है जिसके चलते लोकसभा चुनाव में भाजपा तीसरी बार पूर्ण बहुमत से दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है।

गुरुवार को देवबंद के खंड विकास कार्यालय में मंडल अध्यक्ष सोनित कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित देहात मंडल के वोटर चेतना महा अभियान को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार देश को आर्थिक विकास गति की ओर लेकर जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास और सब का विश्वास के बल पर भारत विश्व की तीसरी बड़ी शक्ति बनने जा रहा है। उन्होंने कहा विपक्ष मुद्दा विहीन है केवल सत्ता हथियाना उनका उद्देश्य है, इंडिया गठबंधन न होकर ठग बंधन है। उन्होंने कहा कि देश में परिवारवाद की राजनीति करने वाले भाजपा को हराने के सपने देख रहे हैं, लेकिन भारत की 140 करोड़ जनता इस ठग बंधन के सपनों पर पानी फेर देगी। ब्लॉक प्रमुख विजय त्यागी ने कहा भाजपा जनता के बीच रहकर उनके हित में कार्य कर रही है। क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य शिवराज सिंह रोड ने कहा 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बनाएगी। देश की जनता को केंद्र और प्रदेश सरकार पर पूरा विश्वास है।‌

अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष सोनित कश्यप ने कहा प्रदेश और केंद्र में जिस प्रकार से गरीब, किसान, मजदूर के बीच भाजपा अपनी पैठ बनाने में कामयाब हुई है यह सरकार की नीतियों का परिणाम है। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष उपेंद्र गुर्जर, अमित त्यागी रणसुरा, चेयरमैन ओमपाल सिंह, भोला पुंडीर, रणवीर सिंह प्रधान, कुलबीर चौधरी, अमित पंवार समेत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रशांत त्यागी

"
""
""
""
""
"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *