देवबंद में विवेक बिहार परशुराम कॉलोनी का हुआ उद्घाटन

प्रशांत त्यागी

शिक्षक नगर स्थित विवेक विहार परशुराम कॉलोनी का उद्घाटन सभासद विपिन त्यागी ने फीता काटकर किया। विपिन त्यागी ने कहा भगवान परशुराम सर्व समाज की आस्था के प्रतीक हैं।

सोमवार को नगर के शिक्षक कॉलोनी स्थित विवेक विहार परशुराम कॉलोनी का उद्घाटन सभासद विपिन त्यागी ने फीता काटकर किया। इस दौरान कॉलोनी के लोगों ने हवन पूजन करते हुए भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभासद विपिन त्यागी ने कहा कि भगवान परशुराम सभी समाज के आस्था के प्रतीक हैं। विश्व के अंदर भगवान परशुराम के इतिहास को गौरव पूर्ण माना गया है। गौरतलब हो की देवबंद में परशुराम के नाम पर पहले कॉलोनी बनी है। जिसको लेकर त्यागी ब्राह्मण समाज के लोगों की मुख्य भूमिका रही है। कार्यक्रम के उपरांत मिष्ठान भी वितरण किया गया। इस मौके पर पंकज उर्फ पिंकी त्यागी, अनुज त्यागी, मनीष त्यागी, संदीप त्यागी, दीपक त्यागी, विपिन चौधरी, अरविंद वर्मा, विजेंद्र वर्मा, कमल त्यागी, रविंद्र त्यागी, विनोद माल मौजूद रहे।

प्रशांत त्यागी

"
""
""
""
""
"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *